देश

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी को मिले उपहारों की होगी नीलामी, जनहित के कार्यों में होगा पैसों का इस्तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 07:32 PM IST

Uttarakhand News: पुष्कर सिंह धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा।

Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Photo : Times Now Digital

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धानी ने जनहित में नई पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिलते हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा। पौधा भेंट करना भी बुके का विकल्प हो सकता है। अब, इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने एक और नवीन एवं अभिनव पहल की है।

मुख्यमंत्री को मिले हैं कई तरह के उपहार

दरअसल, मुख्यमंत्री उत्तराखंड या उत्तराखंड से बाहर कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो लोग तमाम उपहार उन्हें भेंट करते हैं। शॉल से लेकर पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां उन्हें भेंट की जाती हैं। अब मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अपने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देशित किया है कि उन्हें जो भी उपहार कार्यक्रमों में मिलते हैं उनके मूल्य की गणना कर इनकी नीलामी की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस नीलामी से प्राप्त होने वाली धनराशि का इस्तेमाल जनहित के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने इस हेतु सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article