देश

अतीक-अशरफ हत्याकांड को सुलझाने के करीब पुलिस, मिस्टर X और Y का पता चला !

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Apr 20, 2023, 09:49 AM IST

Atique Ahmed- Ashraf Ahmed Murder Case: अतीक अहमद हत्याकांड में लवलेश तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्य के साथ साथ दो और संदिग्धों की पहचान हुई है जिसे मिस्टर एक्स और मिस्टर वाई नाम दिया गया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी का कहना है कि बहुत जल्द ही दोनों गिरफ्त में होंगे।

Atique Ahmed- Ashraf Ahmed Murder Case: 15 अप्रैल 2023 की रात अतीक अहमद और उसके भाई के लिए आखिरी रात साबित हुई। दोनों भाइयों को पुलिस मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज लेकर गई थी। लेकिन फिल्मी अंदाज में तीन शूटर्स ने 17 सेंकेंड में दोनों पर ताबड़तोड़ गोली बरसा ढेर कर दिया। तीनों आरोपी लवलेश तिवारी, सन्नी सिंह और अरुण मौर्य ( Lavlesh Tiwari, Arun Maurya, Sunny Singh Accused) पुलिस रिमांड पर है। बुधवार रात पूछताछ में उन्होंने अहम जानकारी दी जिसमें दो और संदिग्धों के बारे में पता चला। एसआईटी(SIT Investigation) ने उन्हें मिस्टर X,Y नाम दिया है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण के बाद जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

पुलिस का भी कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो ऐसे लोग दिखाई दिए जिनका अतीक और अशरफ हत्याकांड से संबंध हो सकता है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है और बहुत जल्द वो गिरफ्त में होंगे। जानकार बताते हैं कि जिस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया यानी कि शूटर्स से गोलियां बरसाईं। गोली मारने के बाद वो अपने हथियारों को फेंकते हैं, सरेंडर, सरेंडर चिल्लाते हैं इससे मामला कहीं और संगीन हो जाता है। जानकार यह भी कहते हैं कि अगर आप सीसीटीवी फुटेज को देखें तो अतीक अहमद अपनी बाईं तरफ किसी की ओर देख रहा होता है, उसके चेहरे पर तनाव भी नजर आता है, अब सवाल यह है कि वो शख्स कौन था। क्या वो उसका खैरख्वाह था या उसका कोई दुश्मन। जानकार यह भी कहते हैं कि जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया उसे अभी आप फिल्मों में ही देखते रहे होंगे। बता दें कि लापरवाही बरतने का हवाला देते हुए पांच पुलिकर्मियों को सस्पेंड किया गया है जिसमें एक एसएचओ, दो एसआई और 2 कांस्टेबल शामिल हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द