देश

उत्तर प्रदेश में पेपर लीक करने पर उम्रकैद और 1 करोड़ का जुर्माना! योगी सरकार जल्द लाएगी सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024

Uttar Pradesh Anti Paper Leak Law: यूपी में पिछली कुछ सरकारी परीक्षाओं में पेपर लीक से छात्रों के बीच जबरदस्त गुस्सा है। अब योगी सरकार, सरकारी परिक्षाओं को फुल प्रूफ बनाने के लिए एक नया कानून लाने जा रही है।

Image

उत्तर प्रदेश में जल्द लाएगी योगी सरकार एंटी पेपर लीक काननू

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हो गया था लीक
  • आरओ-एआरओ परीक्षा में भी पेपर लीक
  • कई सरकारी परीक्षाएं हो चुकी हैं कैंसिल

Uttar Pradesh Anti Paper Leak Law: उत्तर प्रदेश में हाल की कुछ परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद अब योगी आदित्यनाथ की सरकार इसके खिलाफ बड़ी तैयारी कर रही है। योगी सरकार जल्द ही एक सख्त एंटी पेपर लीक कानून लाने जा रही है। जिसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान होगा।

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024

उत्तर प्रदेश सरकार पेपर लीक को रोकने और 'सॉल्वर गैंग' पर नकेल कसने के लिए एक नया कानून लाने की योजना बना रही है। यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा और आरओ-एआरओ परीक्षा में हुए पेपर लीक को देखते हुए योगी सरकार उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 लेकर आएगी।

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश में क्या-क्या सजा

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 के तहत अगर कोई व्यक्ति पेपर लीक करते हुए पाया जाता है तो उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है। साथ ही 1 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान भी इस कानून में किया गया है।

योगी कैबिनेट से पास

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। वहीं, पेपर लीक या अन्य कारणों से परीक्षा प्रभावित होती है तो उस पर आने वाले खर्च की भरपाई सॉल्वर गैंग से वसूली कर की जाएगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article