देश

UP के फिरोजाबाद में दोहराया जा रहा कैराना! यहां दरवाजों पर 'हिंदू पलायन' के लगे हैं 'पोस्टर'-VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 04:05 PM IST

Exodus of Hindus in UP's Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक खबर सामने आई है यहां पर बताया जा रहा है कि कुछ हिंदू परिवारों को परेशान करके उन्हें पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Uttar Pradesh में Firozabad के थाना दक्षिण क्षेत्र (Thana South Zone) के चंद्रवर गेट कुए की गली में कुछ घरों के बाहर लोगों ने अपने दरवाजे पर पोस्टर लगाए, जिन पर 'हिंदू पलायन' (exodus of hindus) लिखा हुआ है, जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई, पुलिस ने तुरंत इन पोस्टरों को हटा दिया।

लेकिन जिन मुस्लिम दबंगों पर हिंदू परिवारों ने उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है, उनके खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

गौर हो कुछ साल पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना से भी हिंदू परिवार के पलायन की काफी खबरें सामने आईं थीं और ये बड़ा चुनावी मुद्दा भी बना था, वहीं यूपी के कुछ और स्थानों से भी घटनाएं प्रकाश में आती रही हैं, हालांकि योगी सरकार ऐसे मामलों में खासी सख्ती बरतती है।

वहीं फिरोजाबाद में दबंगों की गुंडागर्दी से परेशान लोग फिरोजाबाद से पलायन करने को मजबूर हो गए है। इस दौरान फिरोजाबाद के BJP नेता Manish Asija से Times Now Navbharat ने बात की और इस मुद्दे को उठाया तो गोलमोल जवाब देने लगे बीजेपी नेता मनीष असीजा, सनें क्या कह रहे हैं विधायक

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article