देश

JNU Uproar: बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री पर जेएनयू में बवाल, हुई पत्थरबाजी, बिजली और इंटरनेट भी बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 01:24 AM IST

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जेएनयू छात्र संघ (JNSU) द्वारा बीबीसी की डॉक्युमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है।

Image

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है, अब डाक्यूमेंट्री को लेकर दिल्ली में स्थित जेएनयू के कैंपस में भी बवाल हुआ है, कैंपस में

स्क्रीनिंग के दौरान जेएनयू छात्र संघ का आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने डॉक्युमेंट्री देख रहे छात्रों पर पत्थर फेंका है।

गौर हो कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान किया था। वहीं शाम को जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग रुकवाने के लिए विश्वविद्यालय की लाइट कटवा दी थी।

लाइट कटने के बाद स्क्रीनिंग वाली जगह पर छात्र इकट्ठा हो गए और जेएनयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी इसके बाद छात्र डॉक्युमेंट्री को मोबाइल और लैपटॉप पर देखना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी होने का दावा भी किया जा रहा है, वहीं इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है।

गौर हो कि डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रात 9 बजे शुरू होने वाली थी, जेएनयू प्रशासन ने स्क्रीनिंग की इजाजत नहीं दी थी वहीं कुछ छात्रों ने प्रशासन की अस्वीकृति के बावजूद इसे अंजाम देने की कोशिश की, हालांकि छात्रों ने जोर देकर कहा था कि स्क्रीनिंग से विश्वविद्यालय के किसी नियम का उल्लंघन नहीं होगा और न ही इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ेगा।

ध्यान हो कि केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह कई YouTube वीडियो और डॉक्युमेंट्री के लिंक साझा करने वाले ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article