देश

सरकारी मैगजीन में आंबेडकर की छपी उल्टी तस्वीर! महाराष्ट्र विधानसभा में गर्माया मुद्दा; CM फडणवीस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक मैगजीन 'लोकराज्य' में कथित रूप से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और उनके भारत रत्न पदक की उल्टी (मिरर-इमेज) तस्वीरें प्रकाशित किए जाने के विरोध में गुरुवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ।

Image

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो साभार: @Dev_Fadnavis)

Photo : Twitter

Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक मैगजीन 'लोकराज्य' में कथित रूप से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और उनके भारत रत्न पदक की उल्टी (मिरर-इमेज) तस्वीरें प्रकाशित किए जाने के विरोध में गुरुवार को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ।

कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

कांग्रेस विधायक नितिन राउत द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारे लगाए और सरकार से बयान की मांग की। आसन की ओर से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील किए जाने के बीच विपक्षी सदस्यों ने कहा कि मैगजीन में जिस तरह से महान समाज सुधारक एवं संविधान के मुख्य निर्माता को दिखाया गया है, उस पर सरकार को बयान देना चाहिए।

CM फडणवीस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को भरोसा दिलाया कि इस कथित चूक के मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ''यह एक गंभीर मामला है। हमने इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिए हैं। अगले 24 घंटों में कार्रवाई की जाएगी।''

UCC के मसौदे के सात सदस्यीय समिति गठित

देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए मसौदा तैयार करने के उद्देश्य से उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित करने की घोषणा की।

उन्होंने विधानसभा में बताया कि समिति के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति आर. सी. चव्हाण एवं न्यायमूर्ति एस. जी. मेहरे शामिल हैं जो उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव डी. के. जैन, पूर्व महाधिवक्ता वीरेंद्र सराफ, संवैधानिक विशेषज्ञ रमेश पतंगे और शिक्षाविद सुवर्णा रावल भी इसमें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति देसाई की अध्यक्षता वाली समिति संभवत: छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। फडणवीस ने कहा कि हम नागपुर में राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान इस संबंध में विधेयक पेश करने का प्रयास करेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें