JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष Upendra Kushwaha ने एक बार फिर से अपनी पार्टी JDU (United) को बीमार बता दिया है और साथ ही साथ कहा है कि पार्टी को इलाज की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं। पार्टी को अपनी कमजोरी स्वीकार करनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि जेडीयू रणनीति और वक्त के हिसाब से दो-तीन बार बीजेपी के साथ जाकर लौट चुकी है। इसलिए मेरी सिर्फ एक मुलाकात पर ऐसी बात करना सही नहीं है। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों का खंडन किया और कहा कि दावे 'निराधार' हैं। कुशवाहा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं से मिलने का मतलब यह नहीं है कि मैं बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं। हमारी पार्टी का जितना बड़ा नेता होता है, वह उतना ही बीजेपी नेताओं के संपर्क में रहता है। उन्होंने कहा कि ये निराधार अफवाहें हैं। मैं अस्पताल में लोगों से मिला, इसका राजनीतिकरण करने की कोई जरूरत नहीं है।
उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश जी से बात करने के लिए माध्यम की जरुरत नहीं
उन्होंने कहा कि मेरे अलावा यह तय करने वाला दूसरा कौन होता है। ये पूछ रहे हैं कि फैसला लेंगे क्या। हम जेडीयू में हैं और हमारी चिंता की विषय है कि जेडीयू कमजोर हो रहा है। इसकी मजबूती के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। लगातार हमारा यह प्रयास जारी रहेगा। पार्टी की कमजोरी के खिलाफ मजबूती की दृष्टि से कोई व्यक्ति बोल रहा है तो इसका अर्थ का अनर्थ निकाला जा रहा है। क्या कहा जाए इसको। उन्होंने कहा कि या नीतीश जी से बात करने की जरूरत होगी। उसमें माध्यम की जरुरत नहीं होगी। उपेंद्र कुशवाहा को।
नीतीश कुमार बोले- उपेंद्र कुशवाहा से बात करूंगा
इससे पहले शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा की बीजेपी से कथित निकटता की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह कुशवाहा से मिलेंगे और इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि कृपया उपेंद्र कुशवाहा से बात करने के लिए कहें। उन्होंने पहले भी पार्टी छोड़ दी थी, मुझे नहीं पता कि वह क्या चाहते हैं। मैं पटना में नहीं था इसलिए मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वह इस समय अस्वस्थ हैं, मैं उनसे मिलूंगा। और इस पर चर्चा करूंगा।
