देश

कोई भी मसला हमारे लिए 'विराट' और 'गंभीर' नहीं...UP Police ने IPL में तनातनी पर ली चुटकी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 2, 2023, 11:29 PM IST

सोमवार को मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक और कोहली को आपस में बहस करते हुए देखा गया। इसके बाद गंभीर ने मायर्स को कोहली के साथ बातचीत करने से रोक दिया। इसके तुरंत बाद गंभीर को कोहली की तरफ बढ़ते हुए देखा गया। इसके बाद कोहली और गंभीर में तीखी बहस हुई

Image

यूपी पुलिस ने कोहली-गंभीर के झगड़े पर ली चुटकी

Photo : Twitter

सोमवार को आईपीएल के एक मैच में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस मैच में आरसीबी की जीत से ज्यादा इस लड़ाई के चर्चे हैं, अब यूपी पुलिस ने भी इस मामले पर चुटकी लेते हुए लोगों को एक सलाह दी है।

क्या कहा यूपी पुलिस ने

यूपी पुलिस ने अपने इमरजेंसी नंबर 112 को प्रमोट करते हुए विराट कोहली और गौतम गंभीर की जुबानी लड़ाई की तस्वीर को एक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यूपी पुलिस ने लिखा- "कोई भी मसला हमारे लिए 'विराट' और 'गंभीर' नहीं है। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में 112 डायल करें। बहस से परहेज़ करें, हमें कॉल करने में नहीं। किसी भी आपात स्थिति में 112 डायल करें।"

up police tweet

up police tweet

सोशल मीडिया पर वायरल

यूपी पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जमकर इसपर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग योगी सरकार की पुलिस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। @SMYogi___ नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा- "जिस किसी स्टाफ ने यह ट्वीट निर्मित किया। उन्हें इक्कीस नहीं एक हज़ार एक तोपों की सलामी। शानदार प्रयोग शब्दों का! जयहिंद !

मैच में क्या हुआ था

मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक और कोहली को आपस में बहस करते हुए देखा गया। इसके बाद गंभीर ने मायर्स को कोहली के साथ बातचीत करने से रोक दिया। इसके तुरंत बाद गंभीर को कोहली की तरफ बढ़ते हुए देखा गया। इसके बाद कोहली और गंभीर में तीखी बहस हुई जबकि वे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से घिरे हुए थे। गंभीर अधिक आक्रामक नजर आ रहे थे और लखनऊ के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने लगातार उन्हें कोहली की तरफ बढ़ने से रोका।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article