देश

पति को पहले खिलाई खीर, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने किया कांड! सच्चाई जानकर पुलिस भी रह गई हक्का-बक्का

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी के साथ मिलकर अपने किसान पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी रचना ने पहले पति को खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाईं और फिर रात में प्रेमी सोनू को घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज और गले पर चोट के निशान के आधार पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और फरार प्रेमी की तलाश जारी है।

Image

बागपत जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की। AI IMAGE

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी किसान सचिन डागर (34) की शनिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

सचिन के गले पर चोट के दिखे निशान

पुलिस के मुताबिक, पत्नी रचना ने पड़ोसियों को फोन कर बताया कि सचिन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और आनन-फानन में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और परिजनों को सचिन के गले पर चोट के निशान दिखे, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक युवक शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 27 मिनट पर रचना के घर में दाखिल होता और देर रात करीब तीन बजकर 27 मिनट पर बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है।

पूछताछ में पत्नी रचना ने अपराध किया स्वीकार

पुलिस ने बताया कि वारदात से पहले महिला ने पति को खीर में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया था। पुलिस के मुताबिक, दो चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि की।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार राय ने बताया कि पूछताछ में पत्नी रचना ने अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि रचना की इंस्टाग्राम के जरिए रंछाड़ गांव निवासी सोनू से दोस्ती हुई थी और उसने खुद को नौसेना का जवान बताया था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच संबंधों का सचिन विरोध करता था। उन्होंने बताया कि रचना ने वारदात से पहले खीर में पांच-छह नशीली गोलियां मिलाकर पति को खिला दीं, जिसके बाद उसने प्रेमी सोनू के साथ मिलकर सचिन की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article