FIFA World Cup 2022 Final: अर्जेंटीना ने रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट (4-2) में मात देकर 36 साल बाद खिताब जीता लिया। इसका नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला। क्योंकि दोनों टीमें दूसरे एक्स्ट्रा टाइम तक 3-3 की बराबरी पर थी। अर्जेंटीना की तरफ से लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने दो और एंजेल डी मारिया ने एक गोल दागा। इस रोमांचक मुकाबले को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भी देखा। क्या वह अर्जेंटीना के खिलाड़ी मेस्सी का सपोर्ट कर रहे थे? ट्विटर पर लोगों ने पूछा बाबा जी किसको सपोर्ट कर रहे हैं, वही जीतेगा।
एक अन्य यूजर ने पूछा- किसे सपोर्ट कर रहे हैं महाराज जी?
लियोनेल मेस्सी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया है। मेस्सी ने अपने करियर में आखिरकार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की। अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेस्सी फ्रांस के खिलाफ रविवार को फाइनल मुकाबले खेलने के साथ ही फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए है।
फटबॉल विश्व कप में 20 से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची।
1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना (2006-22) - 26 मैच
2. लोथर मथाउस, जर्मनी (1982-98) - 25 मैच
3. मिरोस्लाव क्लोज़, जर्मनी (2002-14) - 24 मैच
4. पाओलो मालदिनी, इटली (1990-2002) - 23 मैच
5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल (2006-22)- 22 मैच
6. उवे सीलर, पश्चिम जर्मनी (1958-70) - 21 मैच
7. व्लादिस्लाव जमुदा, पोलैंड (1974-86)- 21 मैच
8. डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना (1982-94)- 21 मैच
