देश

UP: फिर अयोध्या पहुंचेंगे CM योगी, 20 दिनों में यह तीसरा दौरा, 100 बार जा चुके हैं काशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 09:50 AM IST

UP CM Yogi Adityanath's Ayodhya visit: वह बाबा विश्वनाथ के दरबार में 89 बार (खबर लिखे जाने तक) हाजिरी लगा चुके हैं। 2022 में 13, 2021 में 23, 2020 में 12, 2019 में 23, 2018 में 22 और 2017 में छह बार वह विश्वनाथ मंदिर गए।

Image

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Photo : IANS

UP CM Yogi Adityanath's Ayodhya visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से अयोध्या पहुंचेंगे। बुधवार (12 अक्टूबर, 2022) को प्रभु श्रीराम की नगरी में उनका यह 20 दिनों में तीसरा दौरा रहेगा। दोपहर 12 बजे वह वहां गोलाघाट में राम कथा पार्क हैलिपेड पर राधा स्वामी मंदिर में हिंदू दार्शनिक और समाज सुधारक रामनुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, सीएम राधा कृष्ण अम्मा जी के मंदिर में सीएम रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से श्री राम मंत्रार्थ मंडपम में रजत जयंती महोत्सव में शिरकत करेंगे। वहां से राम कथा संग्रहालय पहुंचेंगे। वह इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र श्रावस्ती, बहराइच और बलरामपुर का दौरा करेंगे।

दरअसल, 28 सितंबर को मुख्यमंत्री ने रामानुजाचार्य की मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी। रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती पर राम नगरी में उनकी मूर्ति की स्थापना हो रही है। रामनगरी में पहली बार जगदगुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा लगाई जाएगी। यह प्रतिमा लगभग चार फीट लंबी होगी, जो राम जन्मभूमि से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित दक्षिण भारत की शैली पर बने राधा कृष्ण मंदिर (अम्मा जी) में स्थापित होगी।

सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले जगद्गुरु रामानुजाचार्य का भगवान राम के प्रति प्रगाढ़ स्नेह रहा है। मुगलों के शासनकाल में रामानुजाचार्य ने ही सनातन धर्म की स्थापना की थी। संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या के प्रमुख चौराहे को रामानुजाचार्य के नाम पर रखने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि आने वाले वर्षों में वरिष्ठ साधु-संतों के नाम से अयोध्या में चौराहे बनाए जाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वह इस दौरान दीपोत्सव (दिवाली पर होने वाले कार्यक्रम) की तैयारियों को लेकर भी एक बैठक लेंगे। वह 23 सितंबर को अयोध्या में दीपोत्सव और एरियल सर्वे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। यूपी सीएम इसके बाद 28 सितंबर को लता मंगेश्कर की याद में बने चौक और वीणा के उद्घाटन वाले कार्यक्रम के लिए वहां गए थे।

वैसे, सीएम योगी का जितना लगाव अयोध्या है, उतना ही वाराणसी (पीएम नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र और यूपी का सांस्कृतिक केंद्र) से भी है। वह 100 बार काशी जाने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। यही नहीं, वह बाबा विश्वनाथ के दरबार में 89 बार (खबर लिखे जाने तक) हाजिरी लगा चुके हैं। 2022 में 13, 2021 में 23, 2020 में 12, 2019 में 23, 2018 में 22 और 2017 में छह बार वह विश्वनाथ मंदिर गए। (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात