देश

Seema Haider : UP ATS के रडार पर सीमा का कराची कनेक्शन, सवालों में फंस गई सचिन की प्रेमिका?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2023, 01:13 PM IST

Seema Haider News: सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई फिर दुबई से नेपाल और फिर पोखरा से भारत में दाखिल हुई। चार दौर की पूछताछ के दौरान सीमा ने एटीएस को गोल मोल जवाब दिए। सीमा को भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने तो प्लांट नहीं किया है, एटीएस इसकी जांच तेजी से कर रही है।

Seema Haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीना के साथ बीते दो दिनों से अपने घर पर नहीं है। लोगों को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। घर में उनके न होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि सीमा हैदर से यूपी ATS चार दौर की पूछताछ कर चुकी है लेकिन वह उसके जवाबों से संतुष्ट नहीं है। सीमा को क्लीनचिट नहीं मिली है, उस पर संदेह बरकरार है। सूत्रों का कहना है कि यूपी एटीएस ने सीमा के कराची कनेक्शन की जांच तेज कर दी है।

ATS को शक-सीमा को ISI ने तो प्लांट नहीं किया!

सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई फिर दुबई से नेपाल और फिर पोखरा से भारत में दाखिल हुई। चार दौर की पूछताछ के दौरान सीमा ने एटीएस को गोल मोल जवाब दिए। सीमा को भारत में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने तो प्लांट नहीं किया है, एटीएस इसकी जांच तेजी से कर रही है। दरअसल, एटीएस ने सीमा से पूछा था कि वह कराची में कब-कब और कहां रही। इसका जवाब वह सही तरीके से नहीं दे पाई।

सचिन मीणा के घर के दरवाजे पर पोस्टर

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित सचिन मीणा के घर के बंद दरवाजे पर एक पोस्टर चिपका हुआ है। मीणा परिवार की तरफ से लगाए गए इस पोस्टर में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। पिछले कुछ दिनों तक सचिन के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहता था लेकिन अभी मीडिया की भीड़ नही है। गांव वालों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से सचिन के घर का दरवाजा बंद रहता है। फिलहाल अभी दोनों कहां है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ATS के सवालों का दिया गोल-मोल जवाब

यूपी एटीएस ने सीमा से पूछा था कि उसका फोन कैसे टूटा तो इसने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इस सवाल पर कि मई से पहले का डाटा डिलीट क्यों किया? तो इस पर उसने बताया कि फोन हैंग हो गया था। सचिन ने उसे पाकिस्तान में पैसे कब-कब भेजे, इस सवाल का जवाब भी उसने नहीं दिया। नेपाल में किसके फोन से पैसे मंगवाए। इस सवाल पर सीमा ने कहा कि पैसे भेजने वाले शख्स के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उसने भारत आने में 12 लाख रुपए कहां खर्च किए और नोएडा आने के लिए उसने किससे टिकट बुक करवाया, इसका जवाब भी उसने गोल-मोल तरीके से दिया। कराची में सीमा ने अपना घर किस डीलर को बेचा था उसका नाम भी नहीं बता पाई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article