देश

यूपी के फिरोजाबाद में एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले, शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ यह दर्दनाक हादसा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 30, 2022, 07:09 AM IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना इलाके के पदम कस्बे में इन्वर्टर की दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए है।

Image

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा

Photo : ANI

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के जसराना इलाके के पाढ़म कस्बे में दर्दनाक हादसा हुआ। एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 2 वयस्कों और 4 बच्चे हैं। इन्वर्टर की दुकान में शॉट सर्किट की वजह से आग लगी। जसराना थाने क्षेत्र में स्थित यह दुकान इलेक्ट्रॉनिक के सामान और फर्नीचर की थी।

फिरोजाबाद जिले में आने वाले पाढ़म के मेन मार्केट में स्थित एक दुकान और उसके ऊपर बने मकान में मंगलवार देर शाम आग लग गई जिसमें छह लोगो की मौत हो गई। आशीष तिवारी ने बताया कि आग ने दुकान के ऊपर बने मकान में एक ही परिवार के 9 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट लग रहा है। आग पर काबू पाने के लिए आगरा, मैनपुरी,एटा और फिरोजाबाद से अग्निशमन की 18 गाड़ियों को लगाया गया था। इसके अतिरिक्त 12 थानों की पुलिस भी बचाव कार्य में लगी थी। उन्होंने बताया कि करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह के अनुसार, आग लगने की घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई और आग ने दुकान के ऊपर बने दुकानदार के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में फिरोजाबाद के जसराना में एक दुकान और उसके ऊपर बने घर में आग लगने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article