देश

'CJP के आंदोलन को कमजोर करने के लिए पीएम ने राहुल गांधी को आवास के बाहर धरने पर बिठा दिया'

CJP आंदोलन के बीच अब विपक्षी दलों के बीच भी सियासी तनातनी खुलकर सामने आने लगी है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के बाद AAP सांसद संजय सिंह और विधायक आतिशी ने कांग्रेस पर आंदोलन की सुर्खियां बटोरने का आरोप लगाया है।

Image

AAP सांसद संजय सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

Photo : PTI

Sanjay Singh: Sanjay Singh: "CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास के बाहर धरने पर बिठा दिया।" आम आदमा पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह पोस्ट किया। दरअसल आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई वरिष्ठ नेता पीएम आवास (7 लोक कल्याण मार्ग) के बाहर धरना देने पहुंचे।

CJP के धरने को कमजोर करने का आरोप

कांग्रेस का यह धरना-प्रदर्शन कल यानी सोमवार 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान छात्रों के खिलाफ पुलिस की बर्बरता के खिलाफ है। कांग्रेस इस मुद्दे के साथ ही NEET पेपर लीक मामले पर भी संसद में बहस की मांग कर रही है। कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है। अब इस घटनाक्रम के बीच संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस पर CJP के धरने को कमजोर करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अपने आवास के बाहर धरने के लिए बुलाया है।

AAP को किस बात का अफसोस?

अब इससे कहीं न कहीं एक चीज तो साफ हो रही है कि AAP सांसद संजय सिंह को इस बात का बुरा लग रहा है कि मुद्दा हमारा, प्रोटेस्ट हमारा, आवाज हमारी लेकिन लाइमलाइट कांग्रेस की। दरअसल देशभर की मीडिया इस वक्त पीएम मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस के धरने को कवर कर रही है। अब ऐसे में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को इस बात का अफसोस हो रहा है कि वो इस समय सेंट्रल फिगर नहीं है।

आतिशी बोली ये बात

वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से धरना खत्म करने का आग्रह किया। सिंह के साथ गृह सचिव गोविंद मोहन भी थे। इसके बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आप विधायक आतिशी भी पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "यह कमाल है! CJP और सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर एक महीने से प्रोटेस्ट कर रहे हैं। मोदी सरकार उनसे बात करने से इनकार करती है। वहीं राहुल गांधी को पीएम आवास के बाहर धरना करने की इजाजत मिली है। एक घंटे के अंदर ही मोदी सरकार ने बातचीत शुरू कर दी। वाह! क्या जुगलबंदी है!"

क्या हमें और सबूत चाहिए कि कांग्रेस-BJP एक हैं?

आतिशी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि, "यह भी बहुत दिलचस्प है। वही दिल्ली पुलिस जो CJP को संसद की तरफ 100 मीटर भी आगे नहीं बढ़ने दे रही थी, उसने राहुल गांधी को PM आवास के ठीक बाहर तक पहुंचने दिया! क्या हमें और सबूत चाहिए कि कांग्रेस-BJP एक हैं? अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद CJP और सोनम वांगचुक एक तरफ हो गए, जबकि कांग्रेस और आप (AAP) में खींचातानी शुरू हो गई है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article