देश

Madhya Pradesh: रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, एक व्यक्ति की मौत-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 7, 2023, 06:24 PM IST

union minister prahlad patel road accident: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए, हालांकि इस दौरान वह बाल-बाल बच गए, हादसा अमरवाड़ा के पास हुआ है।

Image

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए

Union Minister Prahlad Patel Car Accident: मध्य प्रदेश में चुनावी बयार के बीच प्रत्याशी चुनाव प्रचार में लगे हैं इसी क्रम में बीजेपी के नरसिंहपुर से उम्मीदवार केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अमरवाड़ा के पास ये रोड एक्सीडेंट हुआ है।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का काफिला छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर की तरफ जा रहा था, इस दौरान उनका वाहन अचानक सड़क से नीचे उतर गया, बताते हैं कि यह हादसा बाइक चालक को बचाने की वजह से हुआ है जो शायद रांग साइड आ रहा था।

वाहन क्षतिग्रस्त होने से तीन लोग घायल हुए हैं वहीं एक शख्स के मौत की खबर है, वहीं प्रहलाद पटेल को मामूली चोट लगी है, हादसे में वो बाल-बाल बचे हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर से BJP प्रत्याशी भी

गौर हो कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छिंदवाड़ा में हैं, वह छिंदवाड़ा से जनसंपर्क अभियान कर वापस नरसिंहपुर लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ, ध्यान रहे कि प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर से प्रत्याशी भी हैं।

हादसे की खबर लगते ही कुछ कांग्रेसी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ नारेबाजी की, हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया मगर फिर भी यहां पर तनाव की स्थिति बनी रही।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article