देश

Jyotiraditya Video: ...जब गुना में आदिवासियों के संग नाचने लगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia Dance Video: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आदिवासियों के बीच पहुंचकर उनके ही रंग में रंग गए। उन्होंने आदिवासियों के साथ जमकर नृत्य किया।

Image

ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia Dance Video: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र मध्य प्रदेश के गुना के दौरे पर रहे। उन्होंने सोमवार को आम जनता की समस्याओं को सुना और प्रशासन को उनके निराकरण के निर्देश दिए। वहीं, होली मिलन समारोह में आदिवासियों के रंग में रंग गए और उनके साथ जमकर नृत्य भी किया।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को गुना के बमोरी का दौरा किया। यहां पर उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित लोगों की समस्याओं का जल्दी निराकरण करें।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आदिवासी संस्कृति की झलक- प्रेम, उत्सव और अपनापन।''

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने अशोकनगर को बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेंटर की सौगात दी। इस केंद्र में एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस केंद्र से अशोकनगर को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने अशोकनगर में ही प्रस्तावित अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 400 बेड करने का वादा किया।

वह अस्पताल का भ्रमण करने भी पहुंचे। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद किया।केंद्रीय मंत्री ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की और मरीजों से भी जाना कि उन्हें सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं। इतना ही नहीं, अस्पताल में शुरू हुई नई सुविधाओं से मरीजों को हो रहे लाभ के बारे में भी चिकित्सकों से जानकारी ली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article