देश

अहमदाबाद से ग्वालियर के लिए नई फ्लाइट को मिली मंजूरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोशिशें लाईं रंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्री का प्रभार संभाला था।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत में नागरिक उड्डयन को जनहितकारी और व्यापक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए

Image

ज्योतिरादित्य सिंधिया

New Flight From Ahmedabad To Gwalior: अहमदाबाद से ग्वालियर के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। समर शेड्यूल में इस रूट पर नई फ्लाइट को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से आकासा एयर की यह फ्लाइट 7 अप्रैल से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को सुचारू रूप से इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्री का प्रभार संभाला था।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत में नागरिक उड्डयन को जनहितकारी और व्यापक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिसके प्रभाव आज भी देखने को मिल रहे हैं। वर्तमान में सिंधिया संचार मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का दायित्व संभाल रहे हैं।

सिंधिया के अथक प्रयास

केंद्रीय मंत्री उक्त विमान सेवा को बहाल करने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। वह इस बाबत शासन-प्रशासन से कई बार वार्तालाप भी कर चुके थे। गौरतलब है कि विंटर सीजन में आकासा एयर की फ्लाइट सप्ताह में एक दिन चलाई जा रही थी, लेकिन यात्री संख्या कम होने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि यात्रियों की अच्छी संख्या होने पर इस सेवा को नियमित रूप से जारी रखा जाएगा।

पीएम मोदी ने किया था उदघाटन

बता दें कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया हवाई अड्डा देश के सबसे तेज निर्मित हवाई अड्डों में से एक है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। यह फ्लाइट अहमदाबाद और ग्वालियर के बीच यात्रा करने वाले व्यापारियों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी। इससे दोनों शहरों के बीच संपर्क और आवागमन सुगम होगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article