देश

अब कांवड़ मार्ग पर नेम प्लेट विवाद में कूदे केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, योगी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने यूपी कांवड़ मार्ग पर नेम प्लेट विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने योगी सरकार को लेकर कई बड़ी बातें कही हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से सवाल भी किया है। बता दें कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले खाद्य पदार्थ के दुकानों पर दुकानदार का नाम होना चाहिए, जिसे लेकर आदेश जारी किया गया था।

Image

जयंत चौधरी/फाइल फोटो।

Photo : ANI

UP Kanwar Yatra: यूपी में कांवड़ मार्ग पर नेम प्लेट विवाद में अब केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी कूद पड़े हैं और उन्होंने बड़ा बयान दिया है। जयंत चौधरी ने कहा कि यह कोई सोच-समझ कर लिया गया और तर्कपूर्ण फैसला नहीं लगता। किसी भी फैसले से समुदाय की भलाई और समुदाय में सद्भाव को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पर जाने वाले और उनकी सेवा करने वाले सभी लोग एक जैसे हैं। यह परंपरा शुरू से चली आ रही है और किसी ने नहीं देखा कि उनकी सेवा कौन कर रहा है। लोगों की पहचान करना और उन्हें इशारा करना, यह बात मुझे समझ में नहीं आई।

जयंत चौधरी ने योगी सरकार से किया सवाल

जयंत चौधरी ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ ले जाने वाले या सेवादार की कोई पहचान नहीं होती है। लोग धर्म या जाति की पहचान करके कोई सेवा नहीं लेते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को धर्म और जाति से भी नहीं जोड़ा जाना चाहिए। सवालिया लहजे में पूछा कि सब अपनी दुकानों पर नाम लिख रहे हैं, तो मैकडॉनल्ड और बर्गर किंग किसका नाम लिखेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोच समझकर फैसला नहीं लिया है, अभी भी समय है इसे वापस हो जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुसलमान वेजिटेरियन है और हिन्दू नॉनवेज खाने वाले भी है। कहां-कहां नाम लिखवाएंगे।

क्या है कांवड़ यात्रा को लेकर आदेश?

आपको बता दें कि बीते दिनों मुजफ्फरनगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा पर खाद्य पदार्थों की दुकानों के लिए एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान के मालिकों को अपनी दुकान पर मालिक का नाम लिखना होगा। इसके पीछे तर्क दिया गया कि दुकान पर दुकानदार का नाम स्पष्ट लिखा होने से असमंजस की स्थिति नहीं होगी। पुलिस ने जैसे ही इस आदेश को जारी किया, इस पर बयान आने शुरू हो गए। यह मुद्दा देश की राजनीति में गर्म है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article