देश

PM modi Uttarakhad Visit: पीएम मोदी और सीएम धामी के बीच दिखी जबरदस्त 'केमिस्ट्री', हर जगह साथ-साथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 02:15 AM IST

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पीएम मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ, बद्रीनाथ और माणा गांव का दौरा किया। इस दौरान धामी ने कहा कि केदारनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहा है और बद्रीनाथ के मास्टर प्लान पर भी काम चल रहा है।

Image

पीएम मोदी के साथ सीएम धामी

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

पीएम मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे पर हैं, इस दौरान वो रात भी यहीं बिता रहे हैं। पीएम के दौरे के समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके साथ हर पल नजर आए। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आई। पीएम के स्वागत से लेकर हर कार्यक्रम तक पर सीएम धामी की पूरी नजर रही।

दरअसल उत्तराखंड के सीएम की छवि एक बेहद गंभीर और सौम्य नेता की रही है और उनकी यही छवि पीएम मोदी को भी काफी पसंद हैं। जब वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होते हैं तो दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। दोनों नेताओं के बीच दलीय सम्बंध से इतर अपनेपन का एक अलग ही रिश्ता है। मोदी जब भी उत्तराखंड आते हैं तो सार्वजनिक मंच से धामी को जबरदस्त दुलार और आशीर्वाद मिला है।

अबकी बार तो माणा में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने अपने भाषण में सीएम धामी के उस कथन पर मुहर लगा दी जिसमें सीमांत गांव को 'अंतिम' के बजाए 'पहला' गांव कहा गया। माणा में मोदी ने कहा कि मैं पुष्कर सिंह धामी की बात से सहमत हूं कि बॉर्डर विलेज को अंतिम नहीं बल्कि देश का पहला गांव कहा जाना चाहिए।

दरअसल, मोदी जब–जब उत्तराखण्ड आए उन्होंने अपने संबोधन में युवा, ऊर्जावान, विकास के लिए समर्पित जैसे शब्दों से पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की है। उनकी इन बातों से स्पष्ट है कि मोदी और धामी के रिश्तों में गजब का सामंजस्य है। नए उत्तराखंड और नए भारत के निर्माण के लिए दोनों साथ–साथ कदमताल करने के लिए सदैव तत्पर व तैयार दिखे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article