देश

UIDAI की बड़ी पहल: मृत व्यक्तियों के आधार नंबर होंगे अब निष्क्रिय, मौत के बाद 'पहचान की चोरी' रोकेगा New Aadhaar सिस्टम

मृतकों के आधार नंबर निष्क्रिय करने की UIDAI की पहल, 1.17 करोड़ आधार डिएक्टिवेट किए गए हैं, वहीं myAadhaar पोर्टल पर अब परिवारजन मृत्यु की रिपोर्ट कर सकेंगे UIDAI की राज्यों से अपील है कि सौ साल से अधिक उम्र वालों की जांच कराएं।

Image

आधार नंबर (फाइल फोटो: PTI)

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार डेटाबेस की सटीकता बनाए रखने और पहचान की धोखाधड़ी को रोकने के लिए बड़ी पहल की है। अब मृत व्यक्तियों के आधार नंबर को निष्क्रिय किया जा रहा है। UIDAI ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) से 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जुड़े करीब 1.55 करोड़ मृत्यु रिकॉर्ड प्राप्त किए हैं।

इनकी जांच के बाद लगभग 1.17 करोड़ आधार नंबर निष्क्रिय किए जा चुके हैं। बाकी राज्यों से भी डेटा जुटाने का काम जारी है।UIDAI ने 9 जून 2025 को myAadhaar पोर्टल पर ‘परिवार के सदस्य की मृत्यु की रिपोर्ट’ करने की नई सेवा शुरू की है।

इससे परिवार के सदस्य आधार और मृत्यु प्रमाण संख्या के साथ ऑनलाइन जानकारी देकर मृतक का आधार निष्क्रिय करवा सकते हैं।इसके अलावा, UIDAI अब बैंकों और अन्य संस्थानों से भी मृत्यु संबंधी जानकारी लेने की योजना बना रहा है। साथ ही, जिन आधारधारकों की उम्र 100 साल से ज्यादा है, उनके जीवित होने की पुष्टि के लिए राज्य सरकारों से मदद ली जा रही है।

UIDAI ने लोगों से अपील की है कि मृत्यु प्रमाणपत्र मिलने के बाद वे myAadhaar पोर्टल पर जाकर आधार निष्क्रिय कराने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना खत्म की जा सके।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article