यूटिलिटी

तत्काल टिकट को लेकर बदला नियम, अब बस यही लोग करा सकेंगे बुक,1 जुलाई से बदल जाएगा टिकट बुकिंग सिस्टम

रेल मंत्रालय ने कहा है कि एक जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत वह उपयोगकर्ता ही टिकट बुक कर सकेंगे जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो। मंत्रालय ने 10 जून 2025 के एक परिपत्र में सभी जोन को सूचित किया कि यह निर्णय "यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि ‘तत्काल’ योजना का लाभ आम उपयोगकर्ताओं को मिले।"

Image

तत्काल टिकट को लेकर बदला नियम

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी और आम लोगों के लिए ज्यादा आसान बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। ये नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे। आइए आसान भाषा में समझते हैं क्या-क्या बदलेगा:

अब आधार होगा जरूरी

1 जुलाई 2025 से IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए तत्काल टिकट केवल उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जिनका आधार नंबर सत्यापित (authenticated) होगा। 15 जुलाई 2025 से आगे बढ़ते हुए, आधार आधारित OTP (वन टाइम पासवर्ड) वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।

रेलवे काउंटर या एजेंट से टिकट लेना है तो भी OTP जरूरी

15 जुलाई से जब आप रेलवे काउंटर या किसी अधिकृत एजेंट से तत्काल टिकट लेंगे, तब भी आपको OTP वेरिफिकेशन करना होगा। यह OTP उस मोबाइल नंबर पर आएगा जो आपने टिकट बुकिंग के समय दिया होगा।

  • एजेंट नहीं कर सकेंगे पहले 30 मिनट में बुकिंग
  • अब एजेंटों के लिए भी नया नियम लागू होगा।
  • एसी क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है। इसमें एजेंट 10:00 से 10:30 तक बुकिंग नहीं कर पाएंगे।
  • नॉन-एसी क्लास की बुकिंग 11:00 बजे शुरू होती है, जिसमें एजेंट 11:00 से 11:30 तक टिकट नहीं ले सकेंगे।

इससे आम यात्री को पहले मौका मिलेगा।

रेलवे ने क्या कहा?

रेलवे ने साफ किया है कि इन बदलावों को लागू करने के लिए तकनीकी काम तेजी से किया जा रहा है और देशभर में इन नियमों की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार भी किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने कहा है कि एक जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत वह उपयोगकर्ता ही टिकट बुक कर सकेंगे जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो। मंत्रालय ने 10 जून 2025 के एक परिपत्र में सभी जोन को सूचित किया कि यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि तत्काल योजना का लाभ आम उपयोगकर्ताओं को मिले।" अब तत्काल टिकट लेना ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी होगा। ध्यान रखें कि 1 जुलाई से पहले अपनी IRCTC प्रोफाइल में आधार वेरिफिकेशन जरूर करवा लें, ताकि परेशानी से बच सकें।

आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण होगा जरुरी

मंत्रालय ने कहा, "01 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ योजना के तहत टिकट भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट/इसके ऐप के माध्यम से केवल वह उपयोगकर्ता ही बुक कर सकेंगे, जिन्होंने आधार के जरिये सत्यापन कराया हो।इसके बाद, 15 जुलाई 2025 से ‘तत्काल’ बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।

15 जुलाई 2025 तक लागू

परिपत्र में कहा गया है, ‘तत्काल’ टिकट भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटरों/अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए तभी उपलब्ध होंगे, जब सिस्टम द्वारा उत्पन्न ओटीपी का सत्यापन होगा, जो बुकिंग के समय उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। इसे भी 15 जुलाई 2025 तक लागू कर दिया जाएगा।”

आईआरसीटीसी को निर्देश

परिपत्र में यह भी कहा गया है कि भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंट को ‘तत्काल’ बुकिंग की खिड़की खुलने के पहले 30 मिनट के दौरान “ओपनिंग डे तत्काल” टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। खास तौर पर, उन्हें सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक वातानुकूलित श्रेणियों के लिए और सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक गैर-वातानुकूलित श्रेणियों के लिए ‘तत्काल’ टिकट बुक करने से प्रतिबंधित किया जाएगा।” मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (सीआरआईएस) और आईआरसीटीसी को निर्देश दिया है कि वे प्रणाली में आवश्यक संशोधन करें तथा इन परिवर्तनों के बारे में सभी जोनल रेलवे को सूचित करें।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article