देश

Udaipur Files पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई; निर्माता अमित जॉनी ने दायर की थी याचिका

Udaipur Files: कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। बता दें, इस हत्याकांड के एक आरोपी, जावेद, ने याचिका दायर कर कहा है कि फिल्म की रिलीज से चल रहे मुकदमे पर असर पड़ सकता है और जनता की राय प्रभावित हो सकती है।

Image

सुप्रीम कोर्ट में आज होगी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ मामले में सुनवाई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Udaipur Files: राजस्थान के कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ से संबंधित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। साल 2022 में हुए हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। निर्माता अमित जॉनी ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश को चुनौती दी है, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई गई थी। यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हाई कोर्ट ने कानून-व्यवस्था और कन्हैया लाल हत्याकांड के चल रहे मुकदमे की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए रिलीज पर रोक लगा दी।

दूसरी ओर, इस हत्याकांड के एक आरोपी, जावेद, ने याचिका दायर कर कहा है कि फिल्म की रिलीज से चल रहे मुकदमे पर असर पड़ सकता है और जनता की राय प्रभावित हो सकती है, जिससे निष्पक्ष सुनवाई में बाधा आएगी। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को 21 जुलाई तक के लिए टाल दिया था। कोर्ट ने कहा था कि केंद्र सरकार का सूचना और प्रसारण मंत्रालय एक विशेषज्ञ समिति के जरिए फिल्म की समीक्षा कर रहा है।

दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित है फिल्म

जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की बेंच ने टिप्पणी की थी, हम केंद्र सरकार का इस विषय पर विचार जानना चाहते हैं, हमें उसका इंतजार है। अगर केंद्र कहता है कि फिल्म में कोई दिक्कत नहीं है, तो हम उस पर विचार करेंगे। अगर कट का सुझाव दिया जाता है, तो उसे भी देखा जाएगा। कोर्ट ने यह भी जोर दिया कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन का अधिकार, अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से ऊपर है। इस बयान ने स्वतंत्र अभिव्यक्ति के समर्थकों के बीच बहस छेड़ दी है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फिल्ममेकर्स की अपील पर केंद्र की विशेषज्ञ समिति से 'बिना किसी देरी के' इस मसले पर विचार कर 'त्वरित कदम' उठाने को कहा था। ‘उदयपुर फाइल्स’ साल 2022 में उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article