जम्मू में पिस्तौलधारियों ने तड़तड़ाई गोलियां; दो युवक घायल, इलाके में फैली सनसनी
- Authored by: अनुराग गुप्ता
- Updated Jan 8, 2025, 08:40 PM IST
Jammu News: जम्मू में दो पिस्तौलधारियों के हमले में दो युवक घायल हो गए। जमानत पर बाहर आए पिस्तौलधारी ने मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर युवकों पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने देसी पिस्तौल की मदद से पीड़ितों पर गोलियां चलाईं। इस हमले में जसराज को गोली लगी, जबकि चांद वजीर को चाकू लगा।
जम्मू गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Jammu News: जम्मू में दो पिस्तौलधारियों के हमले में दो युवक घायल हो गए। जमानत पर बाहर आए पिस्तौलधारी ने मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर युवकों पर हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर दो पिस्तौलधारी हमलावरों ने जम्मू में दो युवकों को घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिस्तौलधारी हमलावरों की पहचान जसप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह के तौर पर हुई है जिन्होंने 22 वर्षीय जसराज सिंह और 20 वर्षीय चांद वजीर पर हमला किया।
तड़तड़ाई गोलियां
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने देसी पिस्तौल की मदद से पीड़ितों पर गोलियां चलाईं। इस हमले में जसराज को गोली लगी, जबकि चांद वजीर को चाकू लगा। बकौल पुलिस अधिकारी, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस दल के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। फिलहाल आरोपियों की तलाशा जा रहा है। जसप्रीत ने पहले भी पीड़ितों पर हमला किया था और हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।