देश

अमरनाथ यात्रा में पहुंचे दो अमेरिकी, कहा- भोलेनाथ के दर्शन का 40 साल पुराना सपना हुआ पूरा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 12, 2023, 01:05 PM IST

पवित्र गुफा में दर्शन करने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया से दो विदेशी तीर्थयात्रा में शामिल हुए हैं। अपने दर्शन का अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि खुशी को बयां करना संभव नहीं है।

Image

Credit: Timesnow Hindi

Amarnath Yatra: मानसून की भारी बारिश के बीच श्रद्धालु पूरे जोश के साथ अमरनाथ की पवित्र यात्रा में जुटे हुए हैं। विदेशों से भी लोग अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। दो अमेरिकी नागरिकों के कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र यात्रा करने का 40 साल पुराना सपना भी पूरा हो गया। दोनों ने स्वामी विवेकानंद की अमरनाथ यात्रा का वर्णन करते हुए इसे शानदार अनुभव बताया है। दोनों नागरिक गेरुए वस्त्र पहने इस यात्रा में शामिल हुए।

कैलिफोर्निया से पहुंचे दो तीर्थयात्री

वार्षिक अमरनाथ यात्रा आध्यात्मिकता के लिए सीमाओं से परे एक आदर्श उदाहरण बन गई है। इस साल पवित्र गुफा में दर्शन करने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया से दो विदेशी तीर्थयात्रा में शामिल हुए हैं। अपने दर्शन का अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारी खुशी को बयां करना संभव नहीं है। इनमें से एक डुओ ने कहा कि यह भोले बाबा का आशीर्वाद है कि वे चार दशकों के इंतजार के बाद पवित्र गुफा के दर्शन करने में सफल हो सके।

कहा, 40 साल पुराना सपना हुआ पूरा

अमरनाथ यात्रा के बारे में कैसे पता चला, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी अमरनाथ यात्रा की थी। उनका एक शानदार अनुभव रहा था और उनका भगवान शिव के बारे में एक विजन था। 40 साल से ये हमारा सपना था। हमने यात्रा में शामिल होने के लिए कोशिशें की और फिर भोलेनाथ की कृपा से सब कुछ होता चला गया। इन्होंने कहा कि यहां आकर हम बहुत खुश हैं जिसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। और इसे आयोजित कराने वाला संगठन भी शानदार है। अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि इन पहाड़ियों और पवित्र गुफा में एक खास तरह की शांति है। हमें लगता है कि इस तरह की शांति बाकी जगह पर भी रहनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article