देश

सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, कपुवाड़ा के केरन सेक्टर में मार गिराए 2 आतंकी, तलाशी अभियान जारी

सेना के चिनार कोर ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। आंतकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी। ललकारे जाने पर आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

Image

कुपवाड़ा में दो आतंकवादी ढेर। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

Kupwara Encounter : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इन आतंकियों की तलाश में सेना की ओर से संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सेना के चिनार कोर ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। आंतकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी। ललकारे जाने पर आतंकियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

7 नवंबर 2025 को, एजेंसियों से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, घुसपैठ की कोशिश के संबंध में कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। चिनार कॉर्प्स ने बताया कि सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आतंकवादी फंस गए।

सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिश

सेना का कहना है कि कि यह घुसपैठ सर्दियों से पहले की कोशिश हो सकती है, क्योंकि बर्फबारी शुरू होने पर एलओसी के पास के दर्रे बंद हो जाते हैं, जिसके चलते आतंकवादी संगठन इस समय घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ा देते हैं। इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकवादी छिपा न हो। हाल के महीनों में LoC पर घुसपैठ की कोशिशों में वृद्धि देखी गई है, जिसे सुरक्षा बलों ने लगातार नाकाम किया है।

हाल ही में गिरफ्तार हुए थे 3 आतंकी

हालही में श्रीनगर पुलिस ने देर रात ममता चौक, कोनाखान, डलगेट के पास से 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। ये गिरफ्तारी गुरुवार देर रात हुई थी। इनकी पहचान शाह मुतैयब (निवासी कुलीपोरा खानयार), कामरान हसन शाह (निवासी कुलीपोरा खानयार) और मोहम्मद नदीम (निवासी मेरठ, वर्तमान में खानयार के कावा मोहल्ला) के रूप में हुई थी और इनके पास से एक देसी कट्टा और नौ जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें