Thandi and Kadmat Beach Lakshadweep: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि दो और भारतीय समुद्र तटों को दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची में जगह मिली है। इसी साल तमिलनाडु के केवलन और पुदुचेर की ईडन बीच को भी ब्लू बीच का सर्टिफिकेट मिला था।
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट किया, 'गर्व का क्षण! दो और भारतीय समुद्र तटों ने 'ब्लू बीच' की सूची में जगह बनायी है। मिनिकॉय, थुंडी बीच और कदमत बीच - दोनों लक्षद्वीप में - ने 'ब्लू बीच' की प्रतिष्ठित सूची में जगत बनायी है, जो दुनिया में सबसे स्वच्छ समुद्र तटों की सूची है।' उन्होंने ट्वीट किया, 'यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक सतत वातावरण के निर्माण की दिशा में भारत की अथक यात्रा का हिस्सा है।'
वहीं भारत के दो और समुद्र तट 'ब्लू बीच' लिस्ट में शामिल, पीएम मोदी ने भी बधाई देते हुए लिखा- भारत का तटीय क्षेत्र बेहद अहम है और यहां के लोगों में जुनून है जो कि और भी तटों को स्वच्छ करने में सक्षम है। इससे भारत में 'ब्लू बीच' की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
गौर हो कि थुंडी बीच लक्षद्वीप द्वीपसमूह के सबसे पुराने और मनोरम समुद्र तटों में से एक माना जाता है, यह तैराकों और पर्यटकों दोनों के ही लिए बेहद खास स्थान रखता है। जबकि कदमत बीच विशेष रूप से क्रूज टूरिस्टों में बेहद पॉपुलर है।
