देश

तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट से दो की मौत; CM स्टालिन ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्टरी में बुधवार को हुए विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो श्रमिक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Image

तमिलनाडु की पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • दो श्रमिक बुरी तरह हुए घायल।
  • घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
  • तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देगी सरकार।

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्टरी में बुधवार को हुए विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत हो गई जिसके बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मुआवजे का ऐलान किया।

मृतकों की हुई पहचान

बता दें कि विरुधुनगर जिले में श्रीविल्लीपुथुर तालुक के मल्ली उत्कडाई मायाथेवानपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्टरी में यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, इस विस्फोट में जान गंवाने वाले श्रमिकों की पहचान 65 वर्षीय जी पुल्लाकुट्टी और 35 वर्षीय जे कार्तिक इस्वरन के रूप में हुई है। इस घटना में एस बोस (35) और पी मनिकंदन नामक दो श्रमिक घायल भी हो गये, जिन्हें शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए स्टालिन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का आदेश दिया है। यह वित्तीय सहायता मुख्यमंत्री जन राहत कोष से प्रदान की जाएगी।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!