देश

Kuno Cheetah Death: कूनो से आई बुरी खबर! चीता निर्वा के दो शावकों के क्षत-विक्षत हालत में मिले शव

Kuno Cheetah Dead Body: कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर से बुरी खबर सामने आए हैं, यहां दो शावक मृत मिले हैं।

Image

कूनो में चीता निर्वा के दो शावक क्षत-विक्षत हालत में मिले मृत

कूनो नेशनल पार्क से आई खबर के अनुसार मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में बुधवार को अफ्रीकी मादा चीता निर्वा के दो शावक मृत पाए गए और उनके क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। चीतों की आवाजाही पर नजर रखने वाले वन विभाग के कर्मचारियों की एक टीम को रेडियो टेलीमेट्री के जरिए संकेत मिले कि निर्वा अपने मांद से दूर है, जिसके बाद वे पशु चिकित्सकों के साथ निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे और अंदर दो शावकों के क्षत-विक्षत शव मिले।

एक अधिकारी ने कहा, 'बाड़े के अंदर सभी संभावित स्थानों का निरीक्षण करने के बाद, वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि किसी और चीता शावक की मौजूदगी के बारे में कोई सबूत नहीं मिला।' सोमवार को इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही कि निर्वा ने कितने शावकों को जन्म दिया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि निर्वा ने चार शावकों को जन्म दिया है, लेकिन बाद में उन्होंने पोस्ट हटा दिया और कहा कि वन विभाग जल्द ही नवजात शिशुओं की सही संख्या की पुष्टि करेगा।

वन विभाग के अधिकारी ने कहा, 'मृत शावकों के नमूने एकत्र किए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण पता चलेगा।' उन्होंने कहा कि अन्य सभी वयस्क चीते और 12 शावक स्वस्थ हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article