Twisha Sharma Post Mortem: ट्विशा शर्मा की मौत मामले से जुड़ी एक याचिका पर 20 मई को भोपाल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट ने लंबी जिरह के बाद दूसरी बार पोस्टमार्टम को खारिज कर दिया है। दरअसल, ट्विशा के परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम हो और उसे दिल्ली AIIMS में कराया जाए।
कोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि 'बॉडी को लो टेंपरेचर पर कहां पर प्रिजर्व कर सकते हैं।' दरअसल पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करना परिवार का निर्णय है, तब तक बॉडी प्रिजर्व करने की व्यवस्था की जानी है। भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ट्विशा का परिवार पहले ही खारिज कर चुका है।
ट्विशा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में यह जानकारी दी कि कोर्ट ने हमारी याचिका को पार्शियली माना है और बॉडी को प्रिजर्व करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम दोबारा करने की एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम दोबारा पोस्टमार्टम करवाएंगे, इसके लिए हायर कोर्ट के रास्ते भी खुले हुए हैं। -80 डिग्री के फ्रीजर कहां उपलब्ध हो सकते हैं यह जानकारी पुलिस जल्द से जल्द जुटाकर कोर्ट में प्रस्तुत करेगी और उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
शव संरक्षण (Body Preservation) संबंधी आदेश
* कोर्ट ने कहा कि मृतक के शव का दूसरा पोस्टमार्टम AIIMS Delhi में कराने और फॉरेंसिक जांच की मांग वाली याचिका खारिज की जाती है।
* पुलिस रिपोर्ट के अनुसार शव फिलहाल AIIMS Bhopal की मॉर्चुरी में -4°C पर रखा गया है।
* AIIMS Bhopal के अनुसार शव को सुरक्षित रखने के लिए -80°C तापमान की आवश्यकता है।
* भोपाल में ऐसी लो-टेम्परेचर सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।
* इसलिए कोर्ट ने SHO, थाना कटारा हिल्स को निर्देश दिया कि: मध्यप्रदेश के अन्य बड़े मेडिकल संस्थानों और महानगरों में ऐसी सुविधा उपलब्ध है या नहीं इसकी जानकारी लें। तत्काल लिखित रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करें।
इससे पहले ट्विशा की मौत मामले को लेकर ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम ने परिवार को आश्वासन दिया है कि सीबीआई को मामले की जांच के लिए अनुशंसा की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोर्ट ऑर्डर होता है तो फिर से शव का पोस्टमॉर्टम (PM) जरूर होगा।
सीएम मोहन यादव ने परिजनों से कहा कि सरकार पूरी तरह से आपके साथ है और सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि ट्विशा की बॉडी को दिल्ली भेजने की व्यवस्था सरकार करेगी।
पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
वहीं इससे पहले ट्विशा के पति समर्थ सिंह को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। समर्थ सिंह के दो मोबाइल फोन बंद हैं। समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। समर्थ का पासपोर्ट रद्द करने की मांग भी पुलिस ने की है। समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और मध्यप्रदेश और प्रदेश के बाहर भी पुलिस सर्चिंग कर रही है।
33 साल की ट्विशा भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गई
33 साल की ट्विशा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में मृत पाई गई थी। पुलिस ने एक FIR दर्ज की है, जिसमें उसके पति, वकील समर्थ सिंह, और उसकी सास, रिटायर्ड जिला अतिरिक्त न्यायाधीश (ADJ) गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पति समर्थ सिंह फरार है। परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'हमने भोपाल में संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने ट्विशा के दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए अर्जी दी है।' परिवार का आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर उसकी मौत से पहले लगी चोटों के निशान थे।
पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न का आरोप
नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित उनके ससुराल में हुई मौत ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उनके परिवार ने उनके पति और ससुराल वालों पर लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न और जांच को कमजोर करने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 31 वर्षीय ट्विशा, जो लगभग दो महीने की गर्भवती थीं, 12 मई की रात को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिलीं।
ट्विशा की दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई शादी
उन्होंने दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी की थी, जो सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। यह मामला तब से राजनीतिक और कानूनी रूप से संवेदनशील हो गया है, जिसमें कहा गया कि आरोपी परिवार द्वारा कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।
