आज की ताजा खबर, 29 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रांची-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, परिसीमन बिल पर DMK ने किया समर्थन
आज की ताजा खबर लाइव, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज Latest News in Hindi: झारखंड के रामगढ़ जिले में एनएच-33 (रांची-पटना हाईवे) पर पैंकी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां बिहार के नालंदा से रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, इनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, परिसीमन बिल पर सियासी हलचल तेज हो गई है। DMK ने संशोधित परिसीमन बिल का समर्थन किया है, जबकि INDIA गठबंधन ने इसका विरोध करने का रुख अपनाया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5 तीव्रता का भूकंप आया है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आज की ताजा और अहम खबरों के लिए बने रहिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ
आज की ताजा खबर, 29 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: रांची-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, परिसीमन बिल पर DMK ने किया समर्थन
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, 13 श्रद्धालुओं की मौत
झारखंड के रामगढ़ जिले में NH-33 (रांची-पटना हाईवे) पर पैंकी के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बिहार के नालंदा से रजरप्पा मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।
परिसीमन बिल पर सियासी मतभेद, DMK ने किया समर्थन
केंद्र सरकार के संशोधित परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद सामने आए हैं। DMK प्रमुख एमके स्टालिन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी ने नए परिसीमन बिल का समर्थन करने का फैसला किया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक के बाद INDIA गठबंधन के नेताओं ने संशोधित बिल का विरोध करने का फैसला किया। विपक्ष की प्रमुख चिंताओं में राज्यों के प्रतिनिधित्व, लोकसभा सीटों के बंटवारे और संघीय व्यवस्था पर पड़ने वाला असर शामिल है।
30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र, परिसीमन बिल पर रहेगी नजर
संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में केंद्र सरकार संशोधित परिसीमन विधेयक और इससे जुड़े संवैधानिक संशोधन पर चर्चा कराएगी। प्रस्ताव में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने की व्यवस्था भी शामिल है। सरकार के लिए संवैधानिक संशोधन पारित कराने को संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल करना अहम होगा।
कार्तिगई दीपम विवाद पर रिसीवर का बयान
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपथून में दीप जलाने को लेकर विवाद जारी है। सुप्रीम कोर्ट के नियुक्त रिसीवर ने कथित तौर पर कहा कि दीप जलाने के दौरान मुस्लिम समुदाय के किसी व्यक्ति ने विरोध नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाने का निर्देश दिया था और मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी दो पूर्व जजों को सौंपी थी। पहाड़ी की सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF को दी गई है, ताकि दोनों धार्मिक स्थलों पर पूजा और धार्मिक गतिविधियां शांतिपूर्वक हो सकें।
कैलिफोर्निया में 5 तीव्रता का भूकंप, लोगों में दहशत
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार सुबह 5 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच से करीब 3 मील दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, किसी की मौत या बड़े नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली।
