Tripura Election Result 2023 (त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजे 2023): नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार (दो मार्च, 2023) को आएंगे। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू की जाएगी, जबकि शाम तक परिणाम आने की संभवना है। सुबह काउंटिंग के थोड़ी ही देर बाद रुझान (पोल ट्रेंड्स) आने लगेंगे, जिनके जरिए तस्वीर थोड़ी बहुत साफ होने लगेगी, जबकि दोपहर बाद तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।
चुनावी परिणाम से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्स आपको अपनी प्रिय हिंदी वेबसाइट टाइम्स नाउ नवभारत पर मिलेंगे। आप इसके अलावा हमारे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स - फेसबुक, टि्वटर और यूट्यूब का भी रुख कर सकते हैं, जहां आपको चुनावी कवरेज पर बहुत सारी चीजें पढ़ने और देखने को मिलेंगी। यही नहीं, इस दौरान आप हमारे हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत को भी देख सकते हैं।
आप इसके अलावा त्रिपुरा के स्टेट इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर भी रिजल्ट चेक कर पाएंगे। वहां से इतर आपको हमारे सहयोगी अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ और उसके सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इससे जुड़ी पल-पल की जानकारी मिलेगी।
