देश

15 नवंबर को देश भर में मनाया जायेगा जनजातीय गौरव दिवस, केंद्र सरकार ने की ये घोषणाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 09:12 PM IST

भारत सरकार ने राज्य सरकारों, सामाजिक संस्थाओं और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस दिवस को बड़े पैमाने पर आयोजित करने का आग्रह किया है। जनजातीय कलाकारों, युवाओं के लिए अलग-अलग तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम किए जायेंगे।

Image

15 नवंबर को मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस (फोटो- pixabay)

15 नवंबर को बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर देश भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसका मकसद भारत की विविधता भरे आदिवासी इतिहास का जश्न मनाना है। इस खास दिवस को लेकर बोलते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के खूंटी जिले जाएंगी, जहां वो उलीहाटु गांव में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगी। दूसरी तरफ उपराष्ट्रपति संसद में आदमकद मूर्ति का माल्यार्पण करेंगे। इस दिन देश भर में कश्मीर से कन्याकुमारी और अरुणाचल से लेकर गुजरात तक के हर आदिवासी को इसमें शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखा गया है कि ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के जरिए जगह-जगह झांकी, नृत्य का कार्यक्रम का आयोजन हो। भारत सरकार ने राज्य सरकारों, सामाजिक संस्थाओं और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर इस दिवस को बड़े पैमाने पर आयोजित करने का आग्रह किया है। जनजातीय कलाकारों, युवाओं के लिए अलग-अलग तरह के प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम किए जायेंगे। सोशल मीडिया पर इस दिन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए हैशटैग #JanjatiyaGauravDivas का इस्तेमाल किया जाएगा।

देश भर में लगेंगी साप्ताहिक बाजार

जनजातीय कार्य मंत्रालय के मुताबिक देश के अलग-अलग आदिवासी समुदायों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भुवनेश्वर, दक्षिण गुवाहाटी, पुडुचेरी, देहरादून, इंदौर में इसके लिए 15 नवंबर तक महोत्सव होंगे।

दुनिया में सबसे ज्यादा जनजातीय भारत में

जनजातीय मामलों के मंत्रालय के मुताबिक भारत में दुनिया भर की सबसे ज्यादा 30 फीसदी एथेनिक पॉपुलेशन रहती है, जिनकी संख्या साढ़े 10 करोड़ भी ज्यादा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए ये गर्व की बात है कि आदिवासी समुदाय देश के सर्वोच्च पदों पर पहुंचा है। मुंडा ने कहा कि भारत सरकार लगातार सभी सरकारी कार्यालयों में जनजातीय समुदाय के लिए खाली जगहों को भरने की कोशिश कर रही है।

गौरव श्रीवास्तव की रिपोर्ट

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article