देश

UP IAS Transfer: यूपी में 14 IAS अफसरों के तबादले, सुहास एल वाई की जगह मनीष वर्मा बने गौतमबुद्ध नगर के नए DM

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 27, 2023, 10:55 PM IST

UP administrative reshuffle: यूपी सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई को सचिव खेल कूद व महानिदेशक युवा कल्याण बनाया गया है।

Image

यूपी आईएएस ट्रांस्फर (प्रतीकात्मक फोटो)

UP IAS: जौनपुर के डीएम मनीष वर्मा को गौतमबुद्ध नगर का डीएम बनाया गया है, नोएडा, सुल्तानपुर, जौनपुर और बलिया के जिलाधिकारी भी बदल गए वहीं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

अनुज झा को जौनपुर के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है, शामली जिलाधिकारी को सुल्तानपुर ट्रांसफर किया गया है, मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार को प्रभारी आयुक्त निदेशक उद्योग की भी जिम्मेदारी दी गई है। यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के एसीयू रविंद्र सिंह को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया।

IAS Transfers List

IAS Transfers List

IAS Transfers List

IAS Transfers List

सुल्तानपुर के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को अपर महानिदेशक स्टांप रजिस्ट्रेशन बनाया गया है। विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा संतोष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी महाराजगंज, मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर अक्षत वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज तथा प्रतीक्षारत प्रणय सिंह को अपर आयुक्त प्रशासन गन्ना की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश कुमार निदेशक उद्योग उत्तर प्रदेश बनाए गए, रविंद्र कुमार डीएम शामली बनाए गए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article