राजस्थान के झुंझुनूं ( Jhunjhunu)में एक कार ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी (Traffic Policeman) को कुचलने का प्रयास
किया है, बताते हैं कि हरियाणा नंबर की कार के ड्राइवर ने ट्रैफिककर्मी को टक्कर मार दी और कार को भगा ले गया। ट्रैफिककर्मी मुंह के बल सड़क पर गिरा जिससे उसको चोट आई हैं।
ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना शहर के पीरूसिंह सर्किल पर हुई, जहां ट्रैफिककर्मी की ड्यूटी लगी थी टीम वाहनों की जांच कर रही थी तभी वहां सफेद कार में एक ड्राइवर मोबाइल पर बात करते हुए निकला।
ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने ड्राइवर को कार रोकने का इशारा किया और वो कार के आगे खड़ा हो गया उसी दौरान दूसरा साथी एएसआई भी कार के पास आ रहा था कि तभी ड्राइवर ने कार दौड़ा दी।
करीब 10 मीटर तक कॉन्स्टेबल कार के साथ घिसटता चला गया
कार ड्राइवर ने तेजी से कार दौड़ाई करीब 10 मीटर तक कॉन्स्टेबल कार के साथ घिसटता चला गया वहीं एएसआई कार के पीछे दौड़ा मगर कॉन्स्टेबल को सड़क पर गिराने के बाद कार ड्राइवर तेजी से फरार हो गया, बताते हैं कि कार की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
