देश

व्यापार और वैश्वीकरण ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला, G20 की बैठक में बोले पीएम मोदी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 24, 2023, 09:51 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक को साउथ अफ्रीका से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यापार और वैश्वीकरण ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हम भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद और विश्वास देखते हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया।

Photo : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अपने गतिशील और उद्यमशील लोगों के लिए जाना जाता है। इतिहास में व्यापार ने विचारों, संस्कृतियों और प्रौद्योगिकियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है। इसने लोगों को करीब ला दिया है। व्यापार और वैश्वीकरण ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हम भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद और विश्वास देखते हैं। भारत को खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के संयोजन के रूप में देखा जाता है। पिछले 9 वर्षों के दौरान, भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है जो हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध

पीएम मोदी ने कहा कि हम नीतिगत स्थिरता लाए हैं। हम अगले कुछ वर्षों में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महामारी से लेकर भू-राजनीतिक तनाव तक की मौजूदा वैश्विक चुनौतियों ने विश्व अर्थव्यवस्था की परीक्षा ली है। G20 में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश में विश्वास पैदा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमें लचीली और समावेशी वैश्विक मूल्य श्रृंखलाएं बनानी चाहिए जो भविष्य के झटकों को झेल सकें।

MSME का रोजगार में 60 से 70% योगदान

पीएम मोदी ने कहा कि MSME का रोजगार में 60 से 70% योगदान है और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में इसका 50% योगदान है। उन्हें हमारे निरंतर समर्थन की आवश्यकता है। उनका सशक्तिकरण सामाजिक सशक्तिकरण में तब्दील हो जाता है। हमारे लिए, MSME का मतलब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अधिकतम समर्थन है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें निरंतर समर्थन की आवश्यकता है। ये उद्यम हमारी अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ हैं जो नवाचार को बढ़ावा देते हैं, रोजगार पैदा करते हैं और समग्र आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

'सरकार बात सुनने की बजाय लाठीचार्ज करवा रही, ये सही नहीं...'; अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील

आज की ताजा खबर, 21 जुलाई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: जंतर-मंतर पर फिर जुटी CJP, सिक्किम सुरंग हादसे में 8 की मौत, कई मजदूर फंसे हुए...यूक्रेन तट पर रूसी हमले में भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर की मौत

आज की ताजा खबर, 21 जुलाई 2026 हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव: जंतर-मंतर पर फिर जुटी CJP, सिक्किम सुरंग हादसे में 8 की मौत, कई मजदूर फंसे हुए...यूक्रेन तट पर रूसी हमले में भारतीय मर्चेंट नेवी अफसर की मौत

'छात्रों के लिए अभिभावक 'अपार ID' बनवाएं, इसे अनिवार्य नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

'छात्रों के लिए अभिभावक 'अपार ID' बनवाएं, इसे अनिवार्य नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने संभाला कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-यूके संबंध'

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने संभाला कार्यभार, पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- 'नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे भारत-यूके संबंध'

CJP Protest: संसद मार्च हिंसा में पुलिस का एक्शन, साजिश की जांच जारी, हो सकती हैं गिरफ्तारियां

CJP Protest: संसद मार्च हिंसा में पुलिस का एक्शन, साजिश की जांच जारी, हो सकती हैं गिरफ्तारियां