Top News Today, 6 May 2023: ओडिशा में तबाही मचाएगा 'चक्रवात मोचा',भावना किशोर के साथ पूरा देश, क्या हैं आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें?

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 6, 2023, 06:53 PM IST

Top News Today, 6 May 2023: हिंसा प्रभावित मणिपुर में सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति में सुधार हुआ है वहीं गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज, 6 मई, 2023 को गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी हो गया है,आज की बड़ी खबरों पर एक नजर

Top News Today, 6 May 2023: इस बार मई के महीने में मौसम अजीबो-गरीब रंग दिखा रहा है। भीषण गर्मी की जगह बारिश हो रही है तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने चक्रवात मोचा को लेकर चेतावनी जारी की है। टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार चौतरफा आलोचना झेल रही है। भावना किशोर को देशभर से समर्थन मिल रहा है। मणिपुर में हिंसक विरोध कोई नया नहीं है लेकिन कुकी आदिवासियों और बड़े पैमाने पर हिंदू मेइती (Meiteis) के बीच चली हिंसा तीन दशकों में पहली बार दो जातीय समूहों के बीच सीधे संघर्ष देखा गया है, पढ़ें आज की बड़ी और अहम खबरें

News@7 PM on 6 May 2023

आज की अहम और खास खबरें

इस बार मई के महीने में मौसम अजीबो-गरीब रंग दिखा रहा है। भीषण गर्मी की जगह बारिश हो रही है तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने चक्रवात मोचा को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में तूफान बनने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान को माचा नाम दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के कारण चक्रवाती तूफान के कारण एक बार फिर दिल्ली से लेकर मुंबई तक का मौसम बदलेगा और यहां बादल छाए रहने के साथ ही साथ बारिश की भी संभावना बन रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार चौतरफा आलोचना झेल रही है। भावना किशोर को देशभर से समर्थन मिल रहा है। मुंबई से लेकर चंडीगढ़ तक के पत्रकार भावना के सपोर्ट में खड़े हो चुके हैं।

End of Feed