देश

Cyclone Mocha: ओडिशा में तबाही मचाएगा 'चक्रवात मोचा', दिल्ली से मुंबई तक एक बार फिर बारिश का दौर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 6, 2023, 04:46 PM IST

Cyclone Mocha: मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चक्रवात मोचा के कारण हवाओं की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी। बंगाल और आडेशा के आसपास के इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इस दौरान हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

Image

चक्रवाती तूफान मोचा

Photo : BCCL

Cyclone Mocha: इस बार मई के महीने में मौसम अजीबो-गरीब रंग दिखा रहा है। भीषण गर्मी की जगह बारिश हो रही है तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने चक्रवात मोचा को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में तूफान बनने की संभावना है। इस चक्रवाती तूफान को माचा नाम दिया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के कारण चक्रवाती तूफान के कारण एक बार फिर दिल्ली से लेकर मुंबई तक का मौसम बदलेगा और यहां बादल छाए रहने के साथ ही साथ बारिश की भी संभावना बन रही है।

उधर, ओडिशा में इस तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार, चक्रवाती तूफान के कारण ओडिशा के 18 और तटीय और आसपास के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। यहां जिला कलेक्टरों को किसी भी आपात स्थिति में तैयार रहने को कहा गया है।

70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चक्रवात मोचा के कारण हवाओं की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी। बंगाल और आडेशा के आसपास के इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इस दौरान हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार से बुधवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना बन रही है।

बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा चक्रवात

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के सोमवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्वी हिस्से में तेज होगा, इसके बाद यह बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर और तेज होने की आशंका भी जताई जा रही है। तूफान के कारण, ओडिशा के कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article