बिजनेस

SBI ने कैश बैक में कर दी 50 फीसदी तक कटौती, अब देनी होगी ज्यादा प्रोसेसिंग फीस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 6, 2023, 01:20 PM IST

SBI Cards And Payment Services: देश में क्रेडिट कार्ड की वजह से ऑनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ रहा है। क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग के दौरान कई पेमेंट कार्ड्स पर आकर्षक ऑफर मिलते हैं, साथ ही क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के बाद बिल पेमेंट करने में 45 दिन का समय मिल जाता है।

Image

SBI कैशबैक नियम

Photo : iStock

SBI Cards And Payment Services: देश में क्रेडिट कार्ड की वजह से ऑनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ रहा है। क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग के दौरान कई पेमेंट कार्ड्स पर आकर्षक ऑफर मिलते हैं, साथ ही क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के बाद बिल पेमेंट करने में 45 दिन का समय मिल जाता है। भारत में कई सरकारी और निजी बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं। इनमें देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI भी है। अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड (SBI Card) का इस्तेमाल करते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards & Payment Services) में हुई बदलाव के बारे में आपको जानना जरूरी है।

दरअसल 1 मई, 2023 से कुछ नियमों में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी कंपनी के वेबसाइट पर दी गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज कई क्रेडिट कार्ड जारी करता है और कार्ड के टाइप के आधार पर ऑफर अलग होते हैं।

SBI क्रेडिट कार्ड में हुई नए बदलाव

  • SBI कार्ड की वेबसाइट के मुताबिक, 5 लाख रुपये माइलस्टोन खर्च पर ऑरम (AURUM) कार्ड होल्डर्स को अब आरबीएल लक्स (RBL Luxe) से 5,000 रुपये का कूपन नहीं मिलेगा, इसके बजाय 1 मई, 2023 से Tata CLiQ Luxury से वाउचर मिलेगा।
  • 1 मई से ऑरम कार्ड (AURUM Card) में ईजीडायनर प्राइम और लेंसकार्ट गोल्ड मेंबरशिप के बेनिफिट नहीं मिलेंगे।
  • सिंपलीक्लिक SBI कार्ड और सिंपलीक्लिक एडवांटेज से रेंट पेमेंट ट्रांजैक्शन पर 1 मई, 2023 से रिवार्ड प्वाइंट 5X से घटाकर 1X कर दिया गया है।
  • SBI कार्ड और सिंपलीक्लिक एडवांटेज के साथ लेन्सकार्ट ऑनलाइन खरीदारी पर 10X रिवॉर्ड प्वाइंट की जगह 5X रिवॉर्ड प्वाइंट मिल रहे हैं।
  • आपके कार्ड पर अभी भी अपोलो 24X7, बुकमायशो, क्लियरट्रिप, ईजीडायनर और नेटमेड्स से ऑनलाइन खरीदारी पर 10X रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे।
  • कंपनी ने क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स (Rent Payments) पर प्रोसेसिंग फीस में इजाफा कर दिया है।

SBI कार्ड ने यूजर्स को भेजे गए एसएमएस में बताया था कि अब उन्हें 99 रुपये+टैक्स की जगह 199 रुपये+टैक्स देना होगा। नवंबर 2022 में, क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किए गए किराए के भुगतान पर प्रोसेसिंग फीस को बढ़ाकर 99 रुपये और जीएसटी 18% की दर से कर दिया गया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article