एजुकेशन

Goa board 12th Result Out: जारी हो गया GBSHSE HSSC का रिजल्ट, गोवा बोर्ड वेबसाइट gbshse.in पर करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 6, 2023, 04:37 PM IST

Goa Board 12th Result 2023 Declared Direct Link on results.gbshsegoa.net and gbshse.in: गोवा बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब उम्मीदवार इसे गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से जाकर चेक कर सकते हैं। 6 मई की दोपहर को गोवा बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है।

Image

गोवा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

Goa Board class 12th Result 2023 Released Direct Link on results.gbshsegoa.net: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज, 6 मई, 2023 को गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी हो गया है। जीबीएसएचएसई एचएसएससी के नतीजे आज शाम 4.15 बजे घोषित हो गए हैं। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार परिणाम जीबीएसएचएसई की आधिकारिक साइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर देख सकते हैं।

गोवा बोर्ड कक्षा 12 या एचएसएससी परीक्षा बोर्ड की ओर से दो टर्म में आयोजित की गई थी। गोवा बोर्ड GBSHSE टर्म 1 का आयोजन 10 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 तक और टर्म 2 का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च, 2023 तक राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

गोवा बोर्ड परीक्षा रिजल्ट डायरेक्ट लिंक - Goa Board class 12th Result GBSHSE HSSC Direct Link

GBSHSE HSSC, Goa Board Class 12th Result 2023: ऐसे चेक करें गोवा बोर्ड का रिजल्ट

सबसे पहले गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.net पर जाएं।

इसके बाद होम पेज पर गोवा एचएसएससी 2023 रिजल्ट के लिंक को क्लिक करें।

रिजल्ट देखते हुए अपनी ब्रांच को दर्ज करके लॉग इन कर लें।

इसके अलावा गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखेगा।

भविष्य में उपयोग के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट भी निकाल लें।

इस साल कुल मिलाकर 19802 परीक्षा उम्मीदवार परीक्षा का हिस्सा बने थे, इनमें से 9872 लड़कियां और 9930 लड़के शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद आगे समेकित आंसर शीट 8 मई को सुबह 9 बजे से स्कूल लॉग-इन से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article