देश

Top News Today 13 June 2023: चक्रवात बिपरजॉय व्यापक क्षति होने की आशंका, भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-NCR; पढ़ें आज शाम तक बड़ी खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 13, 2023, 06:11 PM IST

Top News Today 13 June 2023: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के 15 जून को गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ तट पर पहुंचेगा। कुछ दिनों पहले अरब सागर से उठने वाला बिपरजॉय अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी खबरें।

Image

पढ़ें अभी तक की बड़ी और अहम खबरें

Top News Today 13 June 2023: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब और कश्मीर में भी धरती हिलने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल समेत बीजेपी विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि वंशवादी पार्टियां हैं जो 'भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार' में लिप्त हैं जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए काम करती है वहीं मानसून में देरी का असर अब नजर आने लगा है। पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ी रही है और आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं, पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के 15 जून को गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ तट पर पहुंचेगा। कुछ दिनों पहले अरब सागर से उठने वाला बिपरजॉय अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है। Cyclone Biparjoy Tracker, Live Status: Watch Hereमौसम विभाग (IMD) का कहना है कि तट से टकराते समय इस चक्रवात की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। इस दौरान कच्छ एवं सौराष्ट्र में भारी बारिश होने का अनुमान है। चक्रवात के विकराल एवं प्रचंड रूप की आशंका को देखते हुए सरकार की एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हैं।

भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-NCR की धरती, घरों से लोग बाहर निकले, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब और कश्मीर में भी धरती हिलने की खबर है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल समेत बीजेपी विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि वंशवादी पार्टियां हैं जो 'भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार' में लिप्त हैं जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए काम करती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नई नियुक्तियों को करीब 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए उत्सुक है।

मानसून में देरी का असर अब नजर आने लगा है। पूरे उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ी रही है और आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री से उपर पहुंच रहा है। इसी बीच निजी पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) मानसून पर पूर्वानुमान देकर चिंता बढ़ा दी है।

America में ट्रक ड्राइवर से राहुल गांधी ने पूछा- कितना कमाते हो? कमाई सुनकर फटी रह गई आंखें-VIDEO Rahul Gandhi Truck Ride in America: अमेरिका के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने अब भारत की तरह ही वहां भी ट्रक से यात्रा की है और वहां के ड्राइवरों का हाल जाना,राहुल वहां के ट्रक ड्राइवरों की कमाई जानकर हैरान रह गए।

30 जून तक नहीं किया ऐसा, तो आईटीआर फाइल करने में आएगी दिक्कत, जानिए डिटेल Pan-Aadhaar Linking: टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने की प्रोसेस शुरू की जा चुकी है। जो लोग आईटीआर फाइल (ITR Filing) करना चाहते हैं उनके पास 31 जुलाई तक का समय है।

करण देओल ने होने वाली दुल्हनिया दिशा संग काटा केक, सामने आया INSIDE VIDEO Karan Deol Roka Ceremony: हाल ही में सोशल मीडिया पर सनी देओल के बेटे करण की रोका सेरेमनी की वीडियो सामने आ गई है। वीडियो में दोनों केक काट रहे है और बड़ी खुशी से एक दूसरे को खिला रहे हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'