देश

जॉब के लिए 'रेट कार्ड' तैयार करती हैं वंशवादी पार्टियां, जबकि बीजेपी सरकार 'सेफगार्ड', पीएम ने लालू, ममता पर साधा निशाना

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 13, 2023, 04:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल समेत बीजेपी विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वंशवादी पार्टियां नौकरी के लिए रेट कार्ड तैयार करती हैं जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए काम करती है।

Image

पीएम मोदी ने लालू, ममता पर साधा निशाना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल समेत बीजेपी विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि वंशवादी पार्टियां हैं जो 'भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार' में लिप्त हैं जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए काम करती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नई नियुक्तियों को करीब 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए उत्सुक है। साथ पीएम ने अपने भाषण में बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए भर्ती प्रक्रिया में वंशवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद की बुराई के बारे में बात की।

वंशवादी पार्टियां भ्रष्टाचार और युवाओं की लूट में लिप्त हैं

उन्होंने युवाओं को उन राजनीतिक दलों के बारे में आगाह किया जो वंशवादी राजनीति और नौकरी के नाम पर युवाओं को लूट रहे हैं। एक तरफ वंशवादी पार्टियां हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, युवाओं की लूट में लिप्त हैं। उनका तरीका है 'रेट कार्ड' जबकि हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए काम करते हैं। रेट कार्ड आपके सपनों को नष्ट कर देते हैं जबकि हम सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। देश तय करेगा कि युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या सेफगार्ड से। पीएम ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के बारे में रिपोर्टों के एक स्पष्ट संदर्भ में यह बात कही।

जॉब पोस्टिंग में कैसे तैयार किया गया रेट कार्ड

उन्होंने सवाल किया कि हर जॉब पोस्टिंग के लिए किसी रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड की तरह रेट कार्ड कैसे तैयार किया गया। पीएम मोदी ने पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद पर जमीन के बदले नौकरी घोटाले को लेकर निशाना साधा और कहा कि मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है और यह अदालतों में लंबित है। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि घोटाला और जनता के पैसे का दुरुपयोग पहले शासन की पहचान थी।

आज दुनिया में भारत की पहचान है

उन्होंने कहा कि आज, भारत अपनी राजनीतिक स्थिरता के लिए जाना जाता है, जो आज की दुनिया में बहुत मायने रखता है। आज, भारत सरकार को एक निर्णायक सरकार के रूप में पहचाना जाता है। आज,सरकार को उसके प्रगतिशील आर्थिक और सामाजिक फैसलों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक एजेंसियां ईज ऑफ लिविंग, इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में काम को स्वीकार कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने सरकार की विभिन्न पहलों के बारे में बात की, जिससे नौकरियों का सृजन हुआ और इस बात पर जोर दिया कि एक दशक पहले की तुलना में, भारत एक अधिक स्थिर, सुरक्षित और मजबूत देश है।

पहले घोटाला ,पैसे का दुरुपयोग शासन की पहचान थी

पीएम मोदी ने उस समय को याद किया जब पहले के समय में घोटाला और जनता के पैसे का दुरुपयोग शासन की पहचान थी। पीएम मोदी ने कहा कि ईज ऑफ लिविंग, इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में काम को वैश्विक एजेंसियां मान रही हैं। यह देखते हुए कि भारत ने अपने भौतिक और सामाजिक बुनियादी ढांचे में भारी निवेश किया है, पीएम मोदी ने जल जीवन मिशन के माध्यम से सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने के सरकार के प्रयासों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन पर करीब 4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article