Karan Deol Roka Ceremony Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के घर में इन दिनों खुशियां आई हुई हैं। जल्द ही एक्टर के बेटे करण देओल (Karan Deol) अपनी लॉन्ग टाइम द्रिशा आचार्य (Drisha Acharya) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जश्न से जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही हैं। हाल ही में करण देओल के रोका सेरेमनी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये वीडियो।
सोशल मीडिया पर करण देओल और उनकी होने वाली पत्नी द्रिशा के रोके सेरेमनी वाली वीडियो सामने आ चुकी है। वीडियो में देखा जा सकता है की दोनों केक काट रहे हैं और एक दूसरे को खिला रहे हैं। अपने इस खास मौके पर जहां एक तरफ करण ने ब्लू कलर का कुर्ता पजामा और फ्लोरल जैकेट पहनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ द्रिशा ने पिले रंग की बेहद ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है। दोनों वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर फैंस करण और द्रिशा के साथ-साथ सनी को भी बधाई दे रहे हैं।
इस दिन लेंगे करण देओल और द्रिशा सात फेरे
करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी मुंबई में 18 जून को होने वाली है। इसी के साथ शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। शादी से जुडी तैयारी भी देओल परिवार ने शुरू कर दी है। जानकारी के लिए बता दें की सनी देओल जल्द ही फिल्म गदर 2 (Gadar 2) में नजर आने वाले हैं। एक्टर के साथ-साथ अमीषा पटेल भी लिड रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था, जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इसी के साथ यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों पर रिलीज की जाएगी।
