देश

Top News Today, 28 April 2023: हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश, सोनिया गांधी की तुलना विषकन्या से, पढ़ें आज शाम तक की खास खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 28, 2023, 06:26 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 28 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस महिला पहलवानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। कर्नाटक में अब बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी की तुलना विषकन्या की। ट्रेन में सीनियर सिटिजन को छूट नहीं मिलेगी। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Image

पढ़ें- आज शाम तक की बड़ी खबरें

Top News Today, 28 April 2023: हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस महिला पहलवानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी। मनीष सिसोदिया को फिर जमानत नहीं मिली। कर्नाटक में अब बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी की तुलना विषकन्या की। अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता गरीबी क्या होती है। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये पर मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। पढ़िए, आज शाम तक के अहम समाचार:-

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच पर बड़ा आदेश दिया है। अब नफरत फैलाने वालों की खैर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने 2022 के एक आदेश का दायरा तीन राज्यों से आगे बढ़ाकर सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया, भले ही उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई हो।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि महिला पहलवानों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वह भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI) के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगी। महिला पहलवानों ने बृज भूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। भारत सरकार के महाधिवक्ता तुषार मेहता ने प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ एवं जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ को यह जानकारी दी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जहरीला सांप' कहा था। अब बीजेपी विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी की तुलना विषकन्या से की।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

आनंद मोहन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत मेहनत की है, कानून में बदलाव किया है, सियासी समीकरण सेट किए हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई है और पीएम मोदी को सत्ता से हटाने के लिए जातीय समीकरण की पूरी स्क्रिप्ट लिखी है। जेल से बाहर निकलने के बाद आनंद मोहन के लिए रोड शो किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये पर मिलने वाली छूट को बहाल करने के लिए दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को किराये में छूट देने का फैसला सरकार को करना है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान अमित शाह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेसी शहजादा' कभी गरीबों का दर्द नहीं समझ सकते है। कोई गरीब ही गरीबों का दर्द समझ सकता है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति ने कहा कि उनकी बेटी अक्षता मूर्ति ने अपने पति को प्रधानमंत्री बनाया है। ऋषि सुनक पहले ही सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए थे और सियासी संकट के बीच उन्होंने पीएम पद भी हासिल कर लिया। अब उनकी सास का दावा है कि उनकी बेटी ने ही ऋषि का पीएम बनना संभव बनाया है।

दिल्ली में बन रहा नया थल सेना भवन कई खूबियों से लैस होगा। ये आधुनिक इमारत दिल्ली छावनी में मानेकशॉ केंद्र के सामने बन रही है। इमारत में विभिन्न सेना मुख्यालय कार्यालय होंगे, जो अभी दिल्ली के कई हिस्सों में फैले हुए हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें