Heatwave and Flood: पिछले कुछ दिनों से मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। मानसून में देरी के बीच मौसम का अजब-गजब खेल जारी है। कहीं भारी बारिश और बाढ़ ने जिंदगी को मुश्किल बना दिया है, तो कहीं भयंकर गर्मी लोगों की जान ले रही है। राजस्थान, असम, सिक्किम और चेन्नई में जबरदस्त बारिश हो रही है। वहीं, यूपी और बिहार में पड़ी रही भीषण गर्मी और लू ने कई लोगों की जान ले ली है। लू की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। क्या है पूरे देश का हाल आपको बता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है, जिस कारण बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Mangoes Stolen: वैश्विक बाजार में 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत वाले आम ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के एक खेत से चोरी हो गए। खेत के मालिक ने सोशल मीडिया पर आमों की तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद कुछ आम चोरी हो गए। जुनूनी किसान लक्ष्मीनारायण ने अपने खेत में आम की 38 से अधिक किस्मों की खेती की है। अपने आमों की असाधारण कीमत को देखते हुए वह उत्साह से सराबोर हो गए और उन्होंने इस खबर को दुनिया के साथ साझा करने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर
Asia Cup 2023 promo: पाकिस्तान की मेजबानी में 31 अगस्त से एशिया कप का आगाज होगा। इसका खिताबी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दो जगह पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत का एक भी मैच पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा। एशिया कप की मेजबानी को लेकर काफी विवाद भी चल रहा था। लेकिन तारीख तय होने के बाद अब एशिया कप का प्रोमो भी जारी हो गया है। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया पर 45 सेकंड का वीडियो शेयर किया। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका के अलावा अन्य देशों के खिलाड़ी एक्शन में नजर आ रहे हैं।
Jagannath Puri Temple Income: जग्ननाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने इस बार पूरे साल के लिए 271 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें 16.88 करोड़ रुपये रथ यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और प्रशासनिक काम के लिए 37.11 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। इसके अलावा मंदिर के रिपेयरिंग और मेंटनेंस के लिए 37.11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
