देश

Weather Update: मतवाला हुआ मौसम, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश, जानें आपके शहर के कितना करीब आया मानसून

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 20, 2023, 08:36 AM IST

IMD Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है, जिस कारण बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Image

दिल्ली में बारिश

Photo : BCCL

IMD Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। एक दिन पहले दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में जमकर हुई बारिश के बाद तापमान कुछ नीचे आया। हालांकि, रात के समय उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, मंगलवार सुबह-सुबह करीब साढ़े पांच बजे फिर से बारिश शुरू हुई, जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है, जिस कारण बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जबकि, 19 जून को तापमान 34.5 डिग्री रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

पूर्वी यूपी को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे पूर्वी यूपी और बिहार के लिए भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों के साथ्ज्ञ ही साथ ओडिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में जल्द ही इन इलाकों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि, पश्चिमी यूपी में आज आंधी-बिजली के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अन्य इलाकों में भी आगे बढ़ा मौसम

IMD के मुताबिक, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी मानूसन आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज असम के अलावा मेघालय, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, बिहार के अलग-अलग स्थानों में भी आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें