देश

Top News Today, 19 April 2023: अतीक के हत्यारों को चार दिन की पुलिस कस्टडी, सेम सेक्स मैरिज मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ; पढ़ें प्रमुख समाचार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 19, 2023, 12:49 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 19 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

आज के प्रमुख समाचार

Top Headlines @2PM: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने हत्या के तीनों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। वहीं सेम सेक्स मैरिज मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के शहडोल में बुधवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। यहां दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे ट्रनों के इंजन में आग लग गई। इस हादसे के कारण रूट की 13 ट्रेनों को रद्द किया गया। वहीं, देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ी है। देश में बीते 24 घंटों में 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से तेज हवाओं ने यहां के लोगों को गर्मी से राहत दी है।आईपीएल 2023 के 26वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रहा है। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड जयपुर में खेला जाएगा। पढ़ें देश-दुनिया के प्रमुख समाचार।

अतीक-अशरफ के हत्यारों को 4 दिन की रिमांड

माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई अशरफ के तीन हत्यारे अभी पुलिस की गिरफ्त में ही रहेंगे। प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को तीनों हत्यारों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। हालांकि, एसआईटी ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की ही मंजूरी दी। यूपी एटीएस बुधवार सुबह तीनों हमलावरों को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल से यहां लाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

सेम सेक्स मैरिज में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सेम सेक्स में शादी पर सुप्रीम कोर्ट(Supreme court) में सुनवाई जारी है। शादी की वैधता वाले मुद्दे पर अदालत में पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से दिलचस्प दलील पेश की जा रही है। बता दें कि इस केस में कुल 15 याचिकाएं दायर की गई हैं। अर्जी के जरिए याची (LGBT Community) अदालत से जीवन, स्वतंत्रता के अधिकार का हवाला देकर सभी संवैधानिक पहलुओं पर विचार करने की दरख्वास्त लगाई है। पढ़ें पूरी खबर...

एक बार फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन दैनिक केस घटने के बाद कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से डराया है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में में देशभर में 10542 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 63562 पहुंच गई है। जबकि, बीते दो दिनों से देश में 10 हजार से कम मामले सामने आ रहे थे। इससे पहले लगातार चार दिनों तक 10 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। पढ़ें पूरी खबर...

मध्यप्रदेश के शहडोल में दो मालगाड़ियां टकराईं

मध्यप्रदेश में बुधवार सुबह बड़ा ट्रेन एक्सीटेंड हो गया। यहां के शहडोल में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रेनों के इंजन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक घायल हो गए हैं और दो रेलकर्मियों के फंसे होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

IPL में आज लखनऊ- राजस्थान के बीच मुकाबला

आज आईपीएल 2023 में सीजन का 26वां मैच होने जा रहा है। इस मुकाबले में सीजन की सर्वश्रेष्ठ टीम नजर आ रही राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी लखनऊ सुपर जायंट्स से। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं केएल राहुल। दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर अपना हुनर दिखाने को बेताब होंगे। पढ़ें पूरी खबर..
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article