प्रयागराज

4 दिन की पूछताछ में सच उगलेंगे अतीक-अशरफ के हत्यारे! भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में हुए पेश

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 19, 2023, 12:53 PM IST

Atiq Ahmad Murder Case : माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई अशरफ के तीन हत्यारे अभी पुलिस की गिरफ्त में ही रहेंगे। प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को तीनों हत्यारों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। हालांकि, एसआईटी ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की ही मंजूरी दी। यूपी एटीएस बुधवार सुबह तीनों हमलावरों को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल से यहां लाया गया।

Atiq Ahmad Murder Case : माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई अशरफ के तीन हत्यारे अभी पुलिस की गिरफ्त में ही रहेंगे। प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को तीनों हत्यारों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। हालांकि, एसआईटी ने 7 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने 4 दिनों की ही मंजूरी दी। यूपी एटीएस बुधवार सुबह तीनों हमलावरों को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को प्रतापगढ़ जेल से यहां लाया गया।

14 दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी

इस हत्याकांड से पर्दा उठाने के लिए यूपी एटीएस ने कोर्ट से 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने हमलावरों को चार दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने के समय कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात थे। शहर में भी सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं।

15 अप्रैल को अस्पताल में अतीक-अशरफ की हुई हत्या

बता दें कि तीनों शूटर्स अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी ने गत 15 अप्रैल की रात उस समय अतीक और अशरफ को गोलियों से छलनी कर दिया जब उन्हें मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया था। अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए जब अस्पताल लाया जा रहा था तो वहां पर मीडिया लाइव कवरेज कर रहा था। अतीक और अशरफ पर हमले की घटना कैमरों में कैद हुई।

गहरी साजिश का नतीजा है यह हत्याकांड!

पुलिस ने तीनों हमलवारों को मौके पर गिरफ्तार किया। इसके बाद इन्हें प्रयागराज के नैनी जेल में रखा गया। फिर इनकी सुरक्षा को देखते हुए इन्हें नैनी जेल से प्रतापगढ़ की जिला जेल में शिफ्ट किया गया। आरोपियों का कहना है कि ये अतीक और अशरफ की हत्या कर अपना नाम कमाना चाहते थे। हालांकि, उनकी इन बातों पर पुलिस भरोसा नहीं कर रही है। हमलावरों ने इस हत्याकांड को जिस तरह से अंजाम दिया उससे गहरी साजिश की बू आ रही है। पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है। समझा जाता है कि चार दिनों की पूछताछ में तीनों आरोपी अहम सुराग दे सकते हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!