भोपाल

Shahdol Train Accident: मध्यप्रदेश के शहडोल में दो मालगाड़ियां टकराईं, 13 ट्रेनें रद्द; देखें सूची

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 19, 2023, 10:55 AM IST

Shahdol Train Accident: मध्य प्रदेश के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद दोनों ट्रेनों के इंजन में आग लग गई।

Image

मध्य प्रदेश के शहरोड में दो ट्रेनें आपस में टकराईं।

Photo : ANI

Shahdol Train Accident: मध्यप्रदेश में बुधवार सुबह बड़ा ट्रेन एक्सीटेंड हो गया। यहां के शहडोल में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। जानकारी के मुताबिक, सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद ट्रेनों के इंजन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक घायल हो गए हैं और दो रेलकर्मियों के फंसे होने की आशंका है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर सुबह सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट कर गई। इसके बाद इंजन सहित 09 वैगन पटरी से उतर गए। इस मार्ग पर अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरूद्ध हो गया। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद 13 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

रद्द की गई गाड़ियां

1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

3. अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

4. अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

5. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

7. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

8. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

9. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

10. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।

पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां

1. दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी ।

गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां

1. ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर – कटनी को पेंड्रारोड में रद्द ।

2. ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर को बिजुरी में रद्द ।

3. ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द ।

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां

1. बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 15231 बरौनी – गोंदिया

2. अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 18208 अजमेर – दुर्ग

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!