क्रिकेट

IPL 2023, RR vs LSG Pitch Report, Weather: राजस्थान-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 19, 2023, 06:49 PM IST

IPL 2023, RR vs LSG Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (19 April 2023) आईपीएल 2023 के 26वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होने जा रहा है। ये मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के होम ग्राउंड जयपुर में खेला जाएगा। क्या कहती है जयपुर की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल। यहां जानते हैं।

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला
  • राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच आज
  • जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा मुकाबला

IPL 2023, RR vs LSG Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आज आईपीएल 2023 में सीजन का 26वां मैच होने जा रहा है। इस मुकाबले में सीजन की सर्वश्रेष्ठ टीम नजर आ रही राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी लखनऊ सुपर जायंट्स से। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन के हाथों में है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं केएल राहुल। दोनों ही टीमों में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं जो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर अपना हुनर दिखाने को बेताब होंगे।

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक इस आईपीएल सीजन में 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसने सिर्फ एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ गंवाया था। हालांकि उसके बाद से उन्होंने लगातार तीन मैच जीते हैं। सीजन का अपना पहला मुकाबला भी वो जीते थे। इस तरह से अब तक वे 5 में से 4 मैच जीत चुके हैं। वहीं बात करें लखनऊ सुपर जायंट्स की तो केएल राहुल की अगुवाई वाली इस टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में 2 मैच गंवाए हैं और 3 मैच जीते हैं। पिछले तीन मुकाबलों में वो लगातार दो मैच जीतने के बाद अपना अंतिम मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 2 विकेट से हार गए थे। एक बार फिर उनके सामने विरोधी टीम के मैदान में खेलने की चुनौती है। तो आइए जानते हैं कि इस मैच में जयपुर की पिच रिपोर्ट क्या कहती है और कैसा रहेगा मौसम।

कैसी होगी राजस्थान-लखनऊ मैच की पिच रिपोर्ट (RR vs LSG Pitch Report)

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में ये इस मैदान का पहला मुकाबला होगा। इससे पहले राजस्थान ने अपने दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी में दो मुकाबले खेले थे। अब वे अपने असल होम ग्राउंड पर लौट आए हैं। इस मैदान के इतिहास पर जाएं तो यहां पर गेंदबाजों का जलवा रहा है। बल्लेबाजों को यहां की पिच से मदद तो मिलती है लेकिन गेंदबाज हावी होते नजर आएंगे। इस मैदान पर अब तक 47 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं और ज्यादा से ज्यादा मुकाबले उस टीम ने जीते हैं जिसने लक्ष्य का पीछा किया है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम यहां शायद पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी।

आज कैसा रहेगा जयपुर का मौसम? (Jaipur Weather Today)

नवाबों और रजवाड़ों की इस आईपीएल भिड़ंत का वेन्यू जयपुर है। इस ऐतिहासिक शहर के मौसम की बात करें तो आज यहां बारिश का नामोनिशान नहीं होगा इसलिए टीमें व फैंस एक शानदार टी20 मैच का आनंद ले सकेंगे। हालांकि दिन में हल्की धूप के बीच आंशिक रूप से आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन ये बरसने नहीं वाले। यहां हवा काफी तेज रफ्तार से चलने वाली है, जबकि उमस भी ठीक-ठाक रहेगी। शहर राजस्थान में स्थित है और गर्मियां अब शुरू हो चुकी हैं ऐसे में शाम का मुकाबला होने के बावजूद खिलाड़ियों के पसीने छूटेंगे इसमें कोई शक नहीं है। तापमान की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेंटीग्रेड तक रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है।

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ये मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा और अंक तालिका में मजबूती से शीर्ष स्थान पर कब्जा करके बैठी राजस्थान की टीम एक और जीत के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति को और बेहतर करने का प्रयास करेगी। जबकि लखनऊ की टीम जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश करेगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article