Top News Today, 05 April 2023: क्या हैं आज शाम तक की बड़ी खबरें, पढ़िए

  • Authored by: अमित कुमार मंडलEdited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 5, 2023, 05:37 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 05 April 2023: इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (पांच अप्रैल, 2023) को दिल्ली के एक कोर्ट में कहा कि कथित आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ धनशोधन की जांच ‘‘महत्वपूर्ण’’ चरण में है और इसमें उनकी संलिप्तता के नए सबूत मिले हैं। एजेंसी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री की जमानत अर्जी पर जिरह के लिए समय मांगते हुए यह दलील दी।

Top News Today, 05 April 2023: आप अपनी भागदौड़-भरी जिंदगी में शायद कई बड़ी और अहम खबरों से चूक जाते हों। ऐसे हम आपके लिए लेकर आए हैं, आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचारों का लेखा-जोखा। आप इसमें अभी तक की जरूरी खबरों से रू-ब-रू हो सकते हैं। पढ़िए, आज के अहम समाचार:

Top News Today, 05 April 2023

Top News Today, 05 April 2023: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर 14 राजनीतिक दलों की ओर से दायर अर्जी पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया। इसके बाद विपक्ष ने अपनी अर्जी वापस ले ली। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में 14 दलों की ओर से दायर अर्जी में जांच एजेंसियों का कथित रूप से दुरुपयोग करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया गया है।

शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ गई है। दिल्ली आबकारी नीति मामले को लेकर ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल, 2023 तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। अब उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।

End of Feed